मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

विशाल भारद्वाज ने शुरू किया वीबी म्यूजिक लेबल, वीडियो में किया वादा- हर महीने शेयर करेंगे नया गाना

संगीतकार रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज ने अपना म्यूजिक लेबल वीबी म्यूजिक लॉन्च कर दिया है। एक वीडियो शेयर करते हुए विशाल भारद्वाज ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। विशाल ने कहा है कि इस म्यूजिक लेबल पर वे हर महीने एक नया गाना रिलीज करेंगे। 2 जुलाई को रिलीज किए गए इस लेबल के ट्विटर अकाउंट पर विशाल ने इसे बनाने का उद्देश्य भी साझा किया।

हर महीने शेयर करेंगे गाना

वीडियो में विशाल कह रहे हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में कम्पोजर के तौर उतना महत्व नहीं मिला। इसलिए उन्होंने वीबी म्यूजिक के नाम से यह लेबल शुरू किया है। विशाल आगे कहते हैं- मैं अपने अंदर के संगीतकार को जिंदा रखना चाहता हूं। फिल्मों के अपने बंधन होते हैं। यहां मैं उन ट्यून्स को शेयर कर सकूंगा जो फिल्मों के लिए उपयोग नहीं होती। इस वीबी म्यूजिक प्रोडक्शन के तहत मैं हर महीने एक नया गाना शेयर करूंगा।

विशाल ने छोटे पर्दे से गुलजार के सहायक के तौर पर कदम रखा था। उन्होंने गुलजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘माचिस’ में पहली बार संगीत दिया था।इस फिल्म के गाने सुपरहिट साबित रहे।जिससे विशाल काकरियररातों-रात तरक्की कर गया। विशाल कई सालों से निर्देशन मेंव्यस्त हैं, लेकिन अब वे एक बार फिर से संगीत की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vishal Bhardwaj launches VB music label and promises will share new song every month


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/vishal-bhardwaj-launches-vb-music-label-and-promises-will-share-new-song-every-month-127473675.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना