मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रणबीर कपूर, करन जौहर और नीतू के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें महज अफवाह, रिद्धिमा कपूर ने कन्फर्म करते हुए लगाई फटकार

महानायक अमिताभ बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद से ही एक एक करके कई बड़े सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं जो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बिग बी और अभिषेक बच्चन के बाद अब नीतू सिंह, रणबीर कपूर, करन जौहर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सुर्खियों में है। हालांकि नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

हाल ही में ट्विटर पर अमित वशिष्ठ नाम के शख्स ने नीतू सिंह, रणबीर कपूर और करन जौहर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को कन्फर्म बताया था। इस ट्वीट के बाद से ही सभी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबरें वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट के बारे में जानकारी मिलते ही नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने इन खबरों को इंस्टास्टोरी के जरिएगलत बताया है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वाले को फटकार भी लगाई है। उन्होंने इंस्टास्टोरीशेयर करते हुए लिखा, 'प्लीज ट्वीट करने से पहले वेरिफाई और स्पष्ठ कर लो। हम सब ठीक हैं। थैंक्यू वेरी मच'।

रिद्धिमा कपूर की इंस्टा स्टोरी।

नीतू की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे बिग बी के नाती

नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने घर में ही छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में नीतू और रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर, करन जौहर, ऋषि कपूर की बहन रीमा कपूर और अगस्त्य नंदा भी शामिल थे। गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बहन रितू नंदा अगस्त्य नंदा की दादी थीं जिसके चलते दोनों परिवार काफी क्लोज हैं।इस पार्टी की तस्वीरें भी नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The news of Ranbir Kapoor, Karan Johar and Neetu being corona positive is a lie, Riddhima Kapoor rebuked the rumor monger


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/the-news-of-ranbir-kapoor-karan-johar-and-neetu-being-corona-positive-is-a-lie-riddhima-kapoor-rebuked-the-rumor-monger-127502985.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना