मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बारिश के डर से शाहरुख ने अपने बंगले को प्लास्टिक शीट से कवर करवाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

कोविड-19 महामारी के खौफ के बीच मंगलवार को शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें वो प्लास्टिक शीट से ढका नजर आ रहा है। कई लोगों को इसकी वजह समझ नहीं आई। कुछ यूजर्स ने शंका जताई कि शायद कोरोना के डर से उन्होंने ऐसा किया होगा। हालांकि इसकी वजह कुछ और सामने आई।

मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, इसी वजह से बंगले को किसी भी नुकसान से बचाने और उसकी सुरक्षा के लिए शाहरुख ने उसे प्लास्टिक शीट से कवर करवा दिया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने ऐसा किया है, हर साल ज्यादा बारिश होने पर वे ऐसा ही करते हैं।

शाहरुख अपने इसी बंगले में पत्नी गौरी और तीनों बच्‍चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ रहते हैं। कोरोना की वजह से लंबे समय से उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला है। उन्होंने अपना एक 5 मंजिला ऑफिस कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मुंबई महानगर पालिका को दे रखा है।

## ## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shah Rukh Khan home Mannat covered in plastic sheet due to monsoon photos go viral on social media


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/shah-rukh-khan-covers-mannat-with-plastic-sheets-pictures-go-viral-on-social-media-127536505.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना