मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

असम पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका, शाहरुख के सिग्नेचर पोज फोटो को बाजीगर के डायलॉग के साथ शेयर किया

लॉकडाउन हटने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए सरकार सबसे ज्यादा मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर जोर दे रही है। इसी बीच असम पुलिस ने इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जो तरीका अपनाया है वो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। विभाग ने इसके लिए शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज वाले फोटो का इस्तेमाल किया है।

असम पुलिस ने अपने ट्वीट में शाहरुख का जो फोटो शेयर किया, उसमें वे अपने फेमस सिग्नेचरपोज मेंहाथ फैलाए खड़े हैं और उन्होंने मास्क भी पहना हुआ है। इस फोटो के साथ विभाग ने लिखा, ''सोशल डिस्टेंसिंग से लोगों की जान बच सकती है। या जैसा कि शाहरुख खान कहेंगे, 'कभी कभी पास आने के लिए कुछ दूर जाना पड़ता है, और दूर जाकर पास आने वालों को बाजीगर कहते हैं'।' छह फीट दूर रहो और बाजीगर बनो। #SocialDistancing #IndiaFightsCorona'

यूजर्स को पसंद आया आइडिया

असम पुलिस का ये अनोखा तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को भी पसंद आया और उन्होंने दिल खोलकरइसकी तारीफ करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

## ## ## ## ## ## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो असम पुलिस के ट्विटर अकाउंट से साभार।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/assam-police-spreading-coronavirus-awareness-by-shah-rukh-khan-pose-and-baazigar-dialogue-127529378.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना