मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

हेमा मालिनी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें अफवाह, बेटी ईशा ने ट्वीट कर बताया मां और हम सब ठीक हैं

बॉलीवुड में लगातार सेलेब्रिटी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर की मां दुलारी और भाई राजू खेर के कोरोनापॉजिटिव आने के बाद सोशल मीडिया पर कई अन्य सेलेब्स को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। इसमें नया नाम एक्ट्रेस और मथुरा सांसद हेमा मालिनी का भी जोड़ा गया। हालांकि उनकी बेटी ईशा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

ईशा ने ट्वीट से किया कन्फर्म

ईशा देओलने रविवार सुबह किएएक ट्वीट में लिखा है- मेरी मां हेमा मालिनी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी सेहत को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। कृपया इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया न दें। आप सभी के प्यार और चिंता के लिए बेहद शुक्रिया। ईशा ने यही संदेश अपनीइंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

##

अमिताभ के लिए भेजी दुआएं

इसके पहले ईशा ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर के बाद उनके लिए सोशल मीडिया के जरिए ही दुआएं भेजी थीं। ईशा ने लिखा था-वे एक योद्धा हैं। वे इससे उबर जाएंगे। वे हर जंग में जीतते रहे हैं। इस बार भी यही होगा। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मैं अमित अंकल के लिए दुआ करती हूं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rumors of Hema Malini being Corona positive, daughter Esha tweeted, mother and we are all fine


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rumors-of-hema-malini-being-corona-positive-daughter-isha-tweeted-mother-and-we-are-all-fine-127504563.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना