मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक का सीक्वल बनेगा, 'सिंह सूरमा' में सियासी जिंदगी दिखाई जाएगी

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक सूरमा का सीक्वल बनाया जाएगा। खुद संदीप सिंह ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। संदीप ने ट्वीट किया कि सूरमा को मिले प्यार और उसकी सफलता के बाद अब संदीप सिंह का आगे का सफर शुरू होगा। उन्होंने फिल्म का नाम भी हिंट किया। संदीप ने लिखा- सिंह सूरमा की शुरुआत भाई और प्रोड्यूसर दीपक सिंह के साथ कर रहा हूं। आपके आशीर्वाद की दरकार है।

बायोपिक में तापसी-दलजीत लीड रोल में थे

13 जुलाई 2018 को संदीप सिंह की सूरमा रिलीज हुई थी। फिल्म में तापसी पन्नू, दलजीत दोसांझ ने हाकी प्लेयर्स का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह केरोल में थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब सीक्वल में संदीप सिंह के सियासी सफर को दिखाया जाएगा।संदीप अभी हरियाणा का खेल और युवा मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्हें 2010 में केंद्र ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

तापसी ने शेयर किया था पनिश्मेंट का वीडियो

बायोपिक की शूटिंग के वक्त तापसी पन्नू ने एक बिहाइंड द स्क्रीन वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो सॉमरसॉल्ट करती नजर आई थीं। तापसी ने बताया था कि यह सॉमरसॉल्ट दरअसल उनके कोच संदीप सिंह की तरफ से दी गई सजा थी।तापसी ने बताया था कि प्रिपरेशन क्लास मिस करने की वजह से उन्हें ये सजा दी गई थी।

तापसी ने कहा था कि हॉकी की दुनिया में सॉमरसॉल्ट को बाजियां कहा जाता है। लेकिन, बचपन में वह जब दिल्ली में अपने घर पर थीं, तब इसे वह गुलाटियां कहती थीं। हॉकी की दुनिया में इसे सजा कहा जाता होगा, लेकिन घर पर यह मस्तीवाली चीज होती थी। मैं बहुत ज्यादा एक्टिव थी इसलिए ऐसी मस्तियां बहुत करती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hockey player Sandeep Singh known as Flicker Singh has confirmed sequel to his biopic Soorma Titled Singh Soorma


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/hockey-player-sandeep-singh-known-as-flicker-singh-has-confirmed-sequel-to-his-biopic-soorma-titled-singh-soorma-127511575.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना