मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी पर भड़कीं कंगना, कहा-जब सुशांत पर रेप के आरोप लग रहे थे तब उनके साथ अपनी दोस्ती के किस्से क्यों नहीं सुनाए

सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अपनी ऑफिशियल टीम के माध्यम से काफी एक्टिव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यूमें बॉलीवुड में नेपोटिज्म, गुटबाजी, फेवरटिज्म, कैंपों के दबदबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कंगना ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस से भी पंगा ले लिया है और विवाद अभी जारी हैं। इस बीच कंगना ने अब सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना सांघी पर भी निशाना साधा है।संजना ने सुशांत के साथ उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा में काम किया है जो कि 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

संजना पर भड़कीं कंगना

कंगना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सुशांत और संजना पर लिखे गए पुराने आर्टिकल का लिंक शेयर किया गयाहै। इस आर्टिकल में लिखा गया था कि सुशांत के एक्स्ट्रा फ्रेंडली बिहेवियर से परेशान होकर संजना ने शूटिंग बीच में छोड़ दी थी।

इस आर्टिकल को शेयर करते हुए कंगना की ओरसे कैप्शन में लिखा गया, कई खबरों में दावा किया गया कि सुशांत ने संजना का रेप किया था, इस तरह की खबरें उस समय आम बात हो गई थीं, तब संजना ने इस बारे में बोलने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जब सुशांत जिंदा थे तब संजना ने उनसे अपनी दोस्ती के किस्सेइतनी तल्लीनता से सबकोक्यों नहीं सुनाए?@mumbaipolice जांच करे।

सुशांत पर लगे थे मीटू के आरोप

2018 में जब बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी तब उसके लपेटे में सुशांत सिंह राजपूत भी आ गएथे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुशांत ने अपनी दिल बेचारा की को-स्टार संजना सांघी से बदसलूकी की और उनका सेक्सुअल हैरेसमेंट किया।

संजना ने 2018 में दी थी सफाई

इसके बाद संजना ने 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सफाई देते हुए कहा था, मैं यह बात साफ कर देना चाहती हूं कि दिल बेचारा के सेट पर मेरे साथ बदसलूकी और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इन सभी आधारहीन खबरों पर अब विराम लगाइए।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut Blasts Sushant Singh Rajput's Dil Bechara Co-Star Sanjana Sanghi


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranaut-blasts-sushant-singh-rajputs-dil-bechara-co-star-sanjana-sanghi-127543139.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना