मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कन्नड़ एक्ट्रेस रोहिणी सिंह उर्फ रिषिका की कार पेड़ से टकराई ; एक्सीडेंट में आईं कई चोटें, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी

कन्नड़ एक्ट्रेस रोहिणी सिंह उर्फ रिषिका की कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना गुरुवार की है। रोहिणी को गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहिणी और एक्टर जगदीश की बेटी अर्पिता गुरुवार रात बर्थ डे पार्टी से लौट रही थीं और उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पेड़ से टकराई। रोहिणी और अर्पिता को कई फ्रैक्चर आए हैं।

हादसा बेंगलुरु को मवल्लीपुरा में हुआ। रिषिका के भाई आदित्य ने बताया कि रोहिणी और अर्पिता की हालत अब स्थिर है। दोनों को एक या दो हफ्ते में अस्पताल से छुट्‌टी मिल जाएगी। हादसे के दौरान कार एक दोस्त चला रहा था। कार पेड़ से टकराने पर हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। रोहिणी निर्देशक राजेंद्र की बेटी हैं और एक्टर आदित्य की बहन हैं।

रिषिका नाम से हैं मशहूर

रोहिणी जल्द ही डायरेक्टर के तौर पर भी फिल्म देवयानी से डेब्यू करने वाली थीं और इसमें वह एक्टिंग भी कर रही थीं। लेकिन, लॉकडाउन के चलते फिल्म को होल्ड पर डाल दिया गया। रोहिणी ने 2011 में फिल्म कंतीरावा से सैंडलवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में दुनिया विजय लीड एक्टर थे। कल्ला-मल्ला-सुल्ला, बेनकी बिरूगाली और किरीता जैसे फिल्मों में भी रोहिणी नजर आ चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kannada actress Rohini Singh aka Rishika met with a car accident


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kannada-actress-rohini-singh-aka-rishika-met-with-a-car-accident-127570288.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना