मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत की मौत के बाद उनके डॉगी फज की देखभाल कर रहे हैं पिता, बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पालतू डॉग फज की हालत खराब हो गई थी। उसने गम में खाना-पीना छोड़ दिया था और गुमसुम रहने लगा था। सुशांत के आखिरी वक्त तक फज उनके पास ही था और वह उससे बेहद प्यार करते थे। लेकिन, उनकी मौत के बाद सुशांत के फैन्स इस बात को लेकर चिंतित हो उठे कि फज की देखभाल अब कौन करेगा। खबरें तो यहां तक आईं थीं कि फज सुशांत की मौत का गम नहीं सह पाया और वह मर गया लेकिन यह बात गलत साबित हो गई है और फैन्स के लिए अब राहत की खबर है।

पिता के पास है फज

सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने यह संकेत दे दिया है कि फज अब उनके पिता के पास है और वह उसे पटना स्थित घर ले गए हैं। पिता की फज के साथ फोटो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, डैड विद फज। इसके साथ ही उन्होंनेदिल का इमोजी भी बनाया।

फैन्स ने बरसाया प्यार

श्वेता की पोस्ट पर सुशांत के फैन्स ने जमकर प्यार बरसाया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत प्यारी फोटो श्वेता, उम्मीद है कि फज के होने से आपके पिता बेहतर महसूस करेंगे। एक और यूजर ने लिखा,भगवान परिवार को साहस दे। आप सबको प्यार।

बहन को आती है भाई की याद

श्वेता अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सुशांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'काश, मैं तुम्हें एक बार एक बार और गले लगा पाती'। इससे पहले उन्होंने सुशांत की लाइफ पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह गिटार बजाते, किताब पढ़ते, हवाई जहाज चलाते और हंसते-खिलखिलाते दिखाई दे रहे थे।

##

श्वेता ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरा पसंदीदा सितारा, एक दर्द इतना अनमोल, इतना करीब है कि उसके लिए आप दुनिया के हर काम को छोड़ सकते हो। एक घाव इतना गहरा, इतना गंभीर कि आप कभी भी उसे बांट नहीं कर सकते हो'। सुशांत ने 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s sister posts pic of actor’s pet dog with their dad


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajputs-sister-posts-pic-of-actors-pet-dog-with-their-dad-127546698.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना