मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

साउथ के एक्शन किंग अर्जुन सरजा की एक्ट्रेस बेटी ऐश्वर्या कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की सुरक्षित रहने की अपील

पिछले कुछ दिनों में कई सारे सेलेब्स को कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया है। बॉलीवुड में जहां महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार इससे संक्रमित हुआ वहीं अब साउथ के एक्शन किंग अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने खुद के संपर्क में आए लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना वायरस टेस्ट करवाने की अपील की है।

होम क्वारैंटाइन हैं ऐश्वर्या अर्जुन

ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है-सभी को गुडमॉर्निंग, हाल ही में मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं होम क्वारैंटाइन हूं और प्रोफेशनल मेडिकल टीम द्वारा बताए गए सारे जरूरी ट्रीटमेंट ले रही हूं। पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना ध्यान रखें। सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें। मैं आप सभी को जल्द ही अपनी सेहत के बारे में अपडेट करती रहूंगी।

कोरोना की चपेट में आए सेलेब्स

बात अगर सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की करें तो अब तक बच्चन परिवार, अनुपम खेर का परिवार, करीम-शजा और जोया मोरानी, किरन कुमार, मोहेना कुमारी, कनिका कपूर, पार्थ समथान, श्रेनू पारिख, जगन्नाथ निवांगुने जैसे कई दिग्गज इसकी चपेट में आ चुके हैं। कई सेलेब्रिटीज को इससे मुक्ति मिल गई है, जबकि कुछ का इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
South action king Arjun Sarjaa actress daughter Aishwarya Arjun tested Covid 19 positive


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/south-action-king-arjun-sarjaa-actress-daughter-aishwarya-arjun-tested-covid-19-positive-127533093.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना