मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एक्ट्रेस रेखा के घर का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव, बीएमसी ने सील किया बंगला

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खबर यह है कि एक्ट्रेस रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शनिवार को आई इस खबर के बाद बीएमसी ने रेखा के बंगले को सील कर दिया है।बताया जा रहा है कि जल्द ही एक्ट्रेस रेखा का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।

बता दें कि रेखा का बंगला सी स्प्रिंग बांद्रा में है,जिसके बाहर दो सिक्योरिटी गार्ड हमेशा तैनात रहते हैं। इनमें से एक गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।खबर आने के बाद बीएमसी द्वारा बंगले को सील कर इसे कंटेनमेंटजोन बना दिया है। फिलहाल बंगले की एंट्रेंस को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है।

रेखा पर संक्रमण का खतरा कम

पॉजिटिव पाया गया गार्ड बंगले के बाहर ही पहरेदारी करता है। ऐसे में सिक्योरिटी गार्डका घर के अंदर आना लगभग ना के बराबर ही माना जा रहा है। रेखा लॉकडाउन के बाद से घर मेंही हैं ऐसे में उनकेकोविड -19 पॉजिटिव होने की आशंका कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलहाल बीएमसी द्वारा रेखा के बंगले की एंट्रेंस को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rekhas-bungalow-sealed-as-security-guard-tests-covid-19-positive-127502338.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना