मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत केस में कंगना रनोट का बड़ा बयान, बोलीं- 'दावा साबित ना कर सकी तो अपना पद्मश्री लौटी दूंगी'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनोट लगातार बॉलीवुड माफियाओं और इंडस्ट्री की कुछ नामी हस्तियों को लेकर बड़े खुलासे कर रही हैं। कंगना ने अपने कुछ वीडियोज शेयर कर करन जौहर और महेश भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने कुछ ऐसी रिपोर्ट भी दिखाई हैं जिनमें सुशांत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। अब फिर एक बार एक्ट्रेस ने सुशांत मामले में बात करते हुए कहा है कि यदि इस मामले में किया गया उनका एक भी दावा झूठा निकलता है तो वो गौरवपूर्ण पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर देंगी।

कंगना ने कुछ पुराने आर्टिक्ल दिखाते हुए वीडियो के जरिए कहा था कि सुशांत को इंडस्ट्री में लगातार रिजेक्शन और दबाव महसूस हो रहा था। सुशांत की मौत को एक्ट्रेस ने आत्महत्या नहीं बल्कि प्लान मर्डर बताया। अब इस मामले में रिपब्लिक टीवी कोदिए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया था और मैंने उनसे कहा था कि मैं मनाली में हूं इसीलिए आप मेरा स्टेटमेंट लेने के लिए किसी को भेज दीजिए। लेकिन उसके बाद मुझे कोई कॉल नहीं आया। अगर जो भी मैंने कहा है उसे में साबित नहीं कर पाई या गवाही नहीं दे पाई और अगर वो सब पब्लिक डोमेन में ना मिले तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी'। गौरतलब है कि कंगना को 2020 में ही देश के चौथे सबसे गौरवपूर्ण पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।

आगे कंगना ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना लगाते हुए कहा, 'आज तापसी और स्वरा जैसे जरुरतमंद आउटसाइडर्स उठेंगे और कहेंगे कि हमे इंडस्ट्री से प्यार है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि अगर आपको इंडस्ट्री औरकरन जौहर से प्यार है तो आपको आलिया और अनन्या जितना काम क्यों नहीं मिल रहा है। उनकी उपस्थिती ही नेपोटिज्म का सबूत है। अब इसके बाद ऐसे आर्टिकल भी होंगे जो मुझे पागल दर्शाएंगे'।

मुंबई पुलिस से नहीं हुई कंगना की बात

कंगना ने इस बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा बुलाए जाने की बात कही है हालांकि 2 जुलाई को उनकी टीम ने ट्विटर पर ऐसी खबरों को गलत बताया था। उन्होंने लिखा-'मिस कंगना को अब तक मुंबई पुलिस की ओर से इस तरह की कोई रिक्वेस्ट नहीं आई है। लेकिन अगर आती है तो वो कॉर्डिनेट करेंगी'।

कंगना ने किए इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे

14 जून को हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने दो वीडियो शेयर किए थे। इनमें उन्होंने बताया कि सुशांत ने काय पो छे, केदारनाथ और छिछौरी जैसी बेहतरीन फिल्में की थींं मगर उन्हें कभीस्वीकार नहीं किया गया और गली ब्वॉय जैसी घटिया फिल्म को सारे अवॉर्ड दिए गए। इसके बाद उन्होंने कुछ आर्टिकल के सबूत भी दिखाए जिसमें सुशांत के लिए काफी आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranot's big statement in Sushant case, said- 'If I could not prove my claim, I will return my Padma Shri'


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranots-big-statement-in-sushant-case-said-if-i-could-not-prove-my-claim-i-will-return-my-padma-shri-127525625.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना