मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिल का दौरा पड़ने से 71 साल की उम्र में निधन, सांस लेने में दिक्कत की वजह से कई दिन से अस्पताल में थीं; 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीता था

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र मेंगुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वेकई दिन से बीमार थीं। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।उनका अंतिम संस्कार आज मलाड के मालवनी में किया जाएगा।सरोजके परिवार में उनके पति बी. सोहनलाल, बेटा हामिद खान, दोबेटियां हिना और सुकन्या हैं।

40 साल के करियर मेंसरोज खान ने करीब दोहजार गाने कोरियोग्राफ किए। उन्होंने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता।श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित समेत बॉलीवुड की तमाम बड़ी एक्ट्रेस उनके निर्देशन में थिरकती नजर आईं। इसके अलावा साउथ की कई फिल्मों में भी उन्होंने एक्टर्स को डांस स्टेप्स सिखाए।

पहली फिल्म गीता मेरा नाम थी
1974 में आई गीता मेरा नाम पहली फिल्म थी, जिसमें सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। उस फिल्म में हेमामालिनी लीड रोल में थीं।मिस्टर इंडिया का हवा-हवाई (1987), एक दो तीन (तेजाब) का बेहद हिट रहा। 1988 में आई इस फिल्म से माधुरी दीक्षित छा गईं थीं। 1992 में आई बेटा का गीत धक-धक करने लगा और डोला रे डोला (2002) उनके हिट नंबर हैं।

आखिरी फिल्म माधुरी के साथ
सरोज खान ने आखिरी गाना पिछले साल करण जौहर की फिल्म कलंक के लिए कोरियोग्राफ किया था। इसके बोल थे ‘तबाह हो गए’। इस गाने में भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नजर आईं थीं।

24 जून को अस्पताल में भर्ती हुईं थीं
24 जून से ही सरोज की तबीयत खराब थी। उन्हें मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। ये निगेटिव रहा।

कोरोना से बचने के लिए शेयर किया था वीडियो
मई में कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया थे। इसमें वे देशवासियों से कोरोनावॉरियर्स की रिस्पेक्ट करते अपील करते हुए नजर आ रही थीं। सरोज ने इस वीडियो में कहा था- आप क्यों नहीं समझते हैं। बच्चों से जिंदगी मत छीनो। कुछ तो रिस्पेक्ट दिखाओ। भगवान के वास्ते, अल्लाह के वास्ते अपनी देखभाल करो। घर पर रहो।

ये भी पढ़ें:

सांस लेने में तकलीफ के बाद 71 साल की कोरियोग्राफर सरोज खान गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती हुईं, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने का दावा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरोज खान ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कोरोना से बचने का मैसेज दिया था।


source https://www.bhaskar.com/national/news/bollywood-choreographer-saroj-khan-is-dead-after-cardiac-arrest-127473101.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना