मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत सिंह के बाद 30 साल के कन्नड़ एक्टर सुशील गोवड़ा ने की आत्महत्या, रिलीज होने वाली थी पहली फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक और एक्टर ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। यह एक्टर कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के सुशील गोवड़ा थे। 30 साल के सुशील ने अपने घर मांड्या कर्नाटक में जान दी। सुशील ने यह कदम क्यों उठाया यह खुलासा भी नहीं हो सका है। सुशील टीवी शो अंथापुरा में लीड रोल प्ले कर रहे थे। उनकी मौत की खबर से साउथ इंडस्ट्री हैरान है।

रिलीज होने वाली है पहली फिल्म

टीवी शो के अलावा सुशील की पहली फिल्म सालगा रिलीज होने वाली थी। जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आने वाले थे। इस फिल्म से डायरेक्टर दुनिया विजय डेब्यू कर रहे हैं। सुशील की मौत की खबर पर टीवी शोअंथापुरा के डायरेक्टर अरविंद कौशिक ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए लिखा- बेहद दुख भरी खबर मैंने सुनी। सुशील गोवड़ा नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

डायरेक्टर ने दिया ट्रिब्यूट

उनकी फिल्म के डायरेक्टर दुनिया विजय ने लिखा- जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो मैंने सोचा ये हीरो मैटेरियल है। वो तो फिल्म रिलीज होने से पहले ही हमें छोड़ गया। समस्या भले जो भी हो आत्महत्या उसका हल नहीं है। मौतों का यह सिलसिला इस साल शायद थमेगा नहीं। ये सिर्फ लोगों में कोरोना का डर नहीं, बल्कि काम न होने के कारण वे अपना भरोसा खोते जा रहे हैं। यह ऐसा समय है जब सबसे ज्यादा मजबूत रहकर मुसीबत से बाहर आने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 साल के सुशील ने अपने घर मांड्या कर्नाटक में जान दी।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/30-year-old-kannada-actor-susheel-gowda-commits-suicide-after-sushant-singh-rajput-127491158.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना