मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर लिखा- तुम्हें खोए 30 दिन बीत गए, लेकिन प्यार जिंदगी भर रहेगा

आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत की खबर से हर कोई अभी तक सदमे में है। यह सदमा शायद उनकी कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को भी उतना ही है जितना उनके परिवार और फैन्स को। सुशांत के जाने के महीने भर बाद रिया ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट और फोटोज के जरिए सुशांत को खोने का दर्द बयां किया है।

रिया की पोस्ट में दिखा दर्द

सुशांत के साथ मस्ती भरे मूड की दो फोटो शेयर करते हुए रिया ने लिखा- "अभी भी अपने इमोशन्स से जूझ रही हूं। मेरे दिल में कभी न भर पाने वाला एक खालीपन है। तुम ही थे जिसने मुझे प्यार, उस की ताकत पर विश्वास दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल सा मैथ्स का फॉर्मूला जीवन के अर्थ को समझा सकता है और मैं तुमसे वादा करती हूं कि मुझे तुमसे ही हर दिन सीखते रहना है। मैं कभी भी तुम्हारे साथ यहां नहीं आऊंगी।

मुझे पता है कि तुम अब और अधिक शांति वाली जगह में हो। चांद, तारे, आकाशगंगाएँ खुली बांहों के साथ तुम जैसे सबसे बड़े फिजिसिस्ट का स्वागत करेंगे। संवेदना और खुशियों से भरे आकाश में अब तुम एक चमकते सितारे हो। मैं अपने शूटिंग स्टार का इंतजार करूंगी प्रतीक्षा करूंगा जो तुम्हें मुझ तक वापस लाने की मेरी दुआ कुबूल कर सके।

दुनिया ने देखा है तुम सबसे अच्छे इंसान थे। मेरे शब्द हमारे प्यार को बता पाने के काबिल नहीं हैं। और मुझे लगता है कि तुम सच में इसका मतलब जानते थे जब तुमने कहा था कि यह हम दोनों से परे है। तुम खुले दिल से सबको पसंद करते थे, और अब तुमने मुझे दिखा दिया है कि हमारा प्यार वास्तव में सच में बढ़ता ही जा रहा है।

शांति से रहो सुशी। तुम्हें खोए हुए 30 दिन बीत गए, लेकिन प्यार करने का एक पूरा जीवन बाकी है... हमेशा मुझसे जुड़े रहना। अनंत की ओर, और उसके बाद भी।"

एक दिन पहले ही बदली वॉट्सऐप डीपी

इसके अलावा रिया ने एक दिन पहले हीअपनी वॉट्सऐप डीपी पर उनके साथ वाली एक फोटो लगाई है। जिसमें वे दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।जो फोटो रिया ने अपनी डीपी में लगाई है वह उन्होंने या सुशांत ने पहले कहीं भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। रिया के पीछे दिख रही विंडो से लग रहा है कि यह फोटो प्लेन में ली गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One Month For Sushant Singh Rajput Suicide| Rhea Chakraborty pennd emotional note for late Sushant Singh Rajput after one month his death


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rhea-chakraborty-pennd-emotional-note-for-late-sushant-singh-rajput-after-one-month-his-death-127511177.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना