मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

प्रभास के साथ आने वाली फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को मिली 20 करोड़ की फीस, यह रकम पाने वाली भारतीय सिनेमा के इतिहास की इकलौती एक्ट्रेस

प्रभास की अगली फिल्म में कास्ट होने के साथ ही दीपिका पादुकोण भारतीय सिनेमा के इतिहास की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रभास की इस फिल्म की घोषणा 3 दिन पहले ही हुई है। दीपिका अपनी फिल्मों में में लीड एक्टर के बराबर की फीस लेती हैं, लेकिन इस फिल्म के लीड प्रभास की फीस 50 करोड़ है। दीपिका को 50 करोड़ तो नहीं लेकिन 20 करोड़ की फीस के साथ फिल्म में कास्ट किया गया है।

दीपिका के अलावा ये एक्ट्रेस भी हाईएस्ट पेड

कंगना रनोट फीस चार्ज-27 करोड़
दीपिका पादुकोण फीस चार्ज -26 करोड़
श्रद्धा कपूर फीस चार्ज 23 करोड़
आलिया भट्‌ट फीस चार्ज 22 करोड़
प्रियंका चोपड़ा फीस चार्ज 21 करोड़
करीना कपूर खान फीस चार्ज 20 करोड़
कटरीना कैफ फीस चार्ज 18 करोड़

दीपिका के स्टारडम के लिए बदली कहानी

फिल्म में दीपिका वाला रोल पहले प्रभास के रोल से कम महत्व का था, लेकिन दीपिका के बोर्ड पर आने के बाद अब इसमें एक्ट्रेस के स्टारडम और फीस के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन पूजा दत्ता की वैजयंती प्रोडक्शनकर रहा है। वैजयंतीी प्रोडक्शन हाउससाउथ सिनेमा मेंअपने 50 साल पूरे कर रहाहै।डायरेक्टर नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म वर्ल्ड वॉर 3 की कहानी पर आधारित हो सकती है। जिसे 2021 में अप्रैल से शुरू किया जाएगा।

श्रद्धा कपूरके बाद दीपिका दूसरी एक्ट्रेस

दीपिका प्रभास के साथ काम करने वालीं दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इसके पहले श्रद्धा कपूर साहो में प्रभास के अपोजिट थीं। प्रभास की 20वीं फिल्म में भाग्यश्री भी उनके साथ नजर आने वाली हैं।फिल्म की घोषणा होते ही दीपिका और प्रभास ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना भी शुरू कर दिया है। दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना महामारी के चलते आगे बढ़ा दी गई है। वहींप्रभास‘राधे-श्याम’ में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone being paid Rs. 20 crores for Prabhas next Film which made her highest paid actress in the history of Indian cinema


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/deepika-padukone-being-paid-rs-20-crores-for-prabhas-next-film-which-made-her-highest-paid-actress-in-the-history-of-indian-cinema-127539829.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना