मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

वरुण धवन ने की लॉकडाउन के बाद से मुसीबत झेल रहे 200 बैकग्राउंड डांसर्स की मदद, खातों में ट्रांसफर किए पैसे

भले ही वरुण धवन नेपोटिज्म पर चल रही बहस में शामिल किए जा रहे हैं, लेकिन उनका सोशल वर्क इससे प्रभावित नहीं हो रहा है। वरुण ने बॉलीवुड के 200 डांसर्स को सीधे उनके खातों में पैसा भेजकर इस मुश्किल दौर में उनकी मदद की है। इस बात का खुलासा कभी बैकग्राउंड डांसर रहे राज सुरानी ने किया। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

राज ने बताया - वरुण ने जरूरतमंदों की मदद की। इनमें से कईयों के साथ उन्होंने अपनी 3 डांस बेस्ड फिल्मों में काम किया है। वे उनके बारे में बहुत चिंतित थे कि ये लोग अपना जीवन कैसे चला रहे होंगे। उन्होंने डांसर्स की मदद करने का वादा किया था। ऐसे कई डांसर्स हैं जो लगातार अपने लैंडलॉर्ड से किराए को लेकर मुसीबतें झेल रहे हैं। कुछ पैरेंट्स की दवाओं को लेकर परेशान हैं। हम उन सबके आभारी हैं जो डांसर्स की मदद कर रहे हैं। भले ही शूटिंग शुरू हो गई है लेकिन डांसर्स को अभी लम्बा इंतजार करना पड़ेगा।

##

कुली नंबर वन में आएंगे नजर

बात अगर वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे सारा अली खान के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगे जो थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में गोविंदा पर पिक्चराइज किया गया गाना मैं तो रस्ते से जा रहा था भी रीक्रिएट किया जाएगा। गाने को बैंगलुरु में भेलपुरी के कई सारे स्टॉल्स के बीच शूट किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Varun Dhawan transfer money to in 200 Bollywood dancers in bank accounts


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/varun-dhawan-transfer-money-to-in-200-bollywood-dancers-in-bank-accounts-127494679.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना