संजना सांघी बोलीं- डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने मुझे 13 की उम्र में स्कूल में देख रॉकस्टार के लिए कास्ट किया था
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का टाइटल ट्रैक शुक्रवार को रिलीज हो गया। इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी ने संगीतकार एआर रहमान के सम्मान व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि रॉकस्टार के वक्त शुरू हुआ जादू अब भी बरकरार है।
अपने नोट में संजना ने लिखा, '13 साल की उम्र में मुकेश ने मुझे दिल्ली के मेरे स्कूल में स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा और खुद ही आकर मुझसे ऑडिशन देने के बारे में पूछा। और इसके बाद मुझे फिल्म रॉकस्टार में 'मैंडी' के रूप में कास्ट कर लिया। रॉकस्टार के दौरान कई जादुई चीजें घटित हुईं, लेकिन एक सबसे बड़ा जादू एआर रहमान सर का संगीत था।'
ऐसा सपना जिसे मैंने देखने की हिम्मत तक नहीं की
'अगर आपने मुझसे कहा होता कि 10 साल बाद वो मुझे मेरी डेब्यू फिल्म 'दिल बेचारा' में प्रमुख अभिनेत्री के रूप में अपने संगीत और बैकग्राउंड म्यूजक के साथ आशीर्वाद देंगे, जो कि मेरे पसंदीदा उपन्यास 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर आधारित होगी, और मुकेश मुझे निर्देशित करेंगे? तब भी ये एक ऐसा सपना नहीं बन पाता जिसे मैं कभी देखने की हिम्मत कर पाती।'
'आपके इस निरंतर आशीर्वाद के लिए एआर रहमान सर आपका धन्यवाद, यह बहुत सम्मान की बात है।'
अब भी मुझे यकीन नहीं होता है
आगे संजना ने लिखा,'दो साल पहले जब मैंने आपकी धुनों पर पहली बार परफॉर्म किया था, तब से अबतक मैं लाखों बार खुद को चिमटी काट चुकी हूं, लेकिन अब भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है। ये मेरे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात ये है कि मैं आपके सामने दिल बेचारा का पूरा म्यूजिक एल्बम प्रस्तुत कर रही हूं। जिसके गाने के बोल जीनियस अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।'
इससे पहले शेयर किया था फिल्म का टाइटल ट्रैक
##
एक दिन पहले शेयर की थी शूटिंग के पहले दिन से जुड़ी यादें
एक दिन पहले गुरुवार कोसंजना ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '2 साल पहले आज ही के दिन यानी 9 जुलाई, 2018 को जमशेदपुर में शूटिंग शुरू हुई थी। कीजी और मैनी कैमरे के सामने आए थे। इस दिन के बाद मेरी जिंदगी एक सेकंड के लिए भी पहले जैसी नहीं रही।'
'कीजी और मैनी को लगता था कि उनके प्यार से बढ़कर कुछ नहीं लेकिन आप लोगों ने जो प्यार हमें दिया है, उसके लिए शब्द नहीं है। दिल बेचारा के ट्रेलर के साथ प्यार करने, रोने और हंसने के लिए शुक्रिया। लेकिन पिक्चर? अभी बाकी है।' संजना की यह डेब्यूफिल्म है। फिल्म में संजना कीजी और सुशांत मैनी के किरदार में दिखेंगे।
##
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टारपर रिलीज होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sanjana-sanghi-says-dil-bechara-director-mukesh-chhabra-first-spotted-her-in-a-school-play-127498248.html