मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मप्र राजपूत समाज ने सीबीआई जांच की मांग की, करण जौहर के खिलाफ FIR को लेकर ज्ञापन सौंपा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मध्यप्रदेश राजपूत समाज ने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने फिल्म मेकर करण जौहर समेत बॉलीवुड से जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की। समाज की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले लोगों और उनकी मौत की सच्चाई दुनिया के सामने आना चाहिए।

संस्था ने अपने अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के हबीबगंज थाने पहुंचकर पुलिस को इस सिलसिले में मांग पत्र सौंपा। भदौरिया के मुताबिक सुशांत, राजपूत समाज के होनहार और उदीयमान अभिनेता थे। ऐसे में वो कौन से कारण थे जिनकी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, इसकी जांच होनी चाहिए।

चार लोगों के बयानों का हवाला दिया

पुलिस को सौंपे गए मांग पत्र में राजपूत समाज की ओर से करण जौहर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि, करण जौहर और उनकी कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर समाज के कलाकार ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने सुशांत की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना रनोट, निर्देशक शेखर कपूर और मुकेश भट्ट के बयानों का भी जिक्र किया।

मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर हुआ परिवाद

इससे पहले इसी मामले को लेकर बिहार की मुजफ्फरपुर में भी अभिनेता सलमान खान, फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वकील सुधीर कुमार ओझा ने यह परिवाद दायर किया। इस पर कोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है। शिकायत में सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह, कंगना रनोट के बयानों को आधार बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच कराने और करण जौहर समेत अन्य हस्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश राजपूत समाज द्वारा गुरुवार को भोपाल के हबीबगंज थाने में एक मांगपत्र सौंपा गया।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/mp-rajput-society-demands-cbi-inquiry-in-sushant-singh-rajput-suicide-case-127422657.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना