मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अनुपम खेर ने भाई के साथ मिलकर मनाया मां का जन्मदिन, बोले- बहुत-बहुत शुभकामनाएं बिट्टू और राजू की मां

अनुपम खेर ने शुक्रवार को अपने छोटे भाई राजू खेर के साथ मिलकर अपनी मां दुलारी देवी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया दो पोस्ट शेयर की, जिसमें से एक में उन्होंने अपनी मां को बर्थडे विश किया, वहीं दूसरी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां केक काटती नजर आ रही हैं। अनुपम ने बताया कि वे ढाई महीने बाद मां से मिल रहे हैं। इस मौके पर केक अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने भेजा था।

अपनी पोस्ट में अनुपम ने लिखा, 'लबों पे कभी उसके बद्दुआ नहीं होती... एक माँ ही तो है, जो कभी खफ़ा नहीं होती है... जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ बिट्टू और राजू की माँ!!! आज हम जो कुछ भी है आपके प्यार और दुआओं की वजह से हैं। Happy Birthday Mom!!' इस पोस्ट के साथ उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसमें से एक में दोनों भाई मां के साथ दिख रहे हैं, वहीं दूसरे फोटो में उनकेमाता-पिता साथदिख रहे हैं।

केक काटने से पहले की पूजा

अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें उनकी मां केक काटने से पहले घर पर बने मीठे भात की पूजा करती दिख रही हैं और उनके साथ मौजूद अनुपम और राजू खेर हंसी-मजाक के साथ मंत्राच्चार कर रहे हैं। इसी दौरान परिवार के सभी सदस्य भी मस्ती कर रहे हैं। वे'हैपी बर्थडे सॉन्ग' गाकर उन्हें विश करते हैं। फिर दुलारी सबके माथे पर तिलक लगाती हैं।

अनिल और सुनीता ने भेजा था केक

वीडियो में अनुपम बताते हैं कि उनके दोस्त अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता ने मां के लिए केक भिजवाया है। केक पर 'हैपी बर्थडे माता' और 'दुलारी रॉक्स' लिखा हुआ था। इसके बाद उनकी मां केक काटती हैं। आगे अनुपम बताते हैं कि वे 75 दिनों बाद अपनी मां से मिले हैं। इसी बीच उन्हें उनकी बहुत याद आई। अनुपम ने कहा कि माता-पिता धरती पर भगवान की तरह होते हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपनी मां दुलारी और छोटे भाई राजू के साथ अनुपम खेर। फोटो में दिख रहा केक अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता ने भिजवाया था। (फोटो/वीडियो अनुपम की सोशल मीडिया वॉल से साभार)


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/anupam-kher-and-his-brother-celebrates-mother-dulari-devi-birthday-127377216.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना