मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अर्जुन रामपाल ने थ्रोबैक वीडियो शेयर कर वाजिद को श्रद्धांजलि दी, लिखा- एक अद्भुत आत्मा हमें छोड़ गई

संगीतकार वाजिद खान के असामयिक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। अर्जुन रामपाल ने भी उनसे जुड़ा एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। ये वीडियो साल 2017 में आई अर्जुन की फिल्म 'डैडी' की कव्वाली 'जश्ने ईद मुबारक' की रिकॉर्डिंग के वक्त का है। जिसमें वाजिद अपने भाई साजिद के साथ स्टूडियो में नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'मुझे अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि वाजिद एक अद्भुत आत्मा हमें छोड़कर चली गई। उनकी प्रतिभा, उनकी तेजी से फैलने वाली मुस्कान, उनका सौम्य व्यवहार। उनका जीवन से बड़ा अनुग्रह आज टूट गया। बहुत जल्दी चला गया। साजिद और उनके परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं। फिर मिलेंगे भाई। ये वीडियो तब का है जब वे 'डैडी' के एक गाने पर काम कर रहे थे।#RIPWAJID'

वीडियो में कव्वाली सुनते दिखे वाजिद

वीडियो में वाजिद रिकॉर्डिंग के दौरान कव्वाली को गौर से सुनते नजर आ रहे हैं, वहीं साजिद उसे सुनकर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन रामपाल खुद तो दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनाई दी। प्रैक्टिस के दौरान जब वाजिद सिंगर से 'वन मोर-वन मोर' कहते हैं तो अर्जुन कहते हैं 'ये टॉर्चर चैम्बर है'। इस दौरान वाजिद ताली भी बजाते दिखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' में संगीत दिया था। (फोटो/वीडियो अर्जुन की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/arjun-rampal-remembers-wajid-khan-through-a-throwback-video-and-gives-him-tribute-127362943.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना