मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

महेश शेट्‌टी ने कहा- सुशांत ने डिप्रेशन की दवा बंद कर दी थी, कहते थे- अब इसकी जरूरत नहीं

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। लेकिन उनकी आत्महत्या के पीछे की असली वजह अब भी तलाशी जा रही है। रविवार को सुसाइड करने से पहले अभिनेता ने दो लोगों को फोन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दो लोग उनके दोस्त रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी हैं। हालांकि, दोनों ने ही उनका कॉल रिसीव नहीं किया था।

सुशांत के डिप्रेशन पर बोले शेट्टी

पूरे मामले में रिया की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जबकि 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत के को-एक्टर रहे महेश शेट्टी ने जरूर एक बातचीत में अपना रिएक्शन दिया है। उनके मुताबिक, सुशांत उनके लिए भाई की तरह थे और इस अनहोनी के बाद से वे सदमे में हैं। उन्होंने फोन कॉल के बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन अभिनेता के डिप्रेशन से जुड़ी चौंकाने वाली बात जरूर साझा की।

सुशांत ने दवा लेनी बंद कर दी थी
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश ने बताया कि सुशांत ने कुछ दिन पहले डिप्रेशन की दवा लेनी बंद कर दी थी। जब उनके नौकर ने उन्हें इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने अभिनेता से इसकी वजह पूछी। सुशांत ने इसके जवाब में कहा था कि उन्हें अब और गोलियों की जरूरत नहीं है। अब इसके बारे में कोई चिंता की कोई बात नहीं है।

मीडिया से अपील- प्राइवेसी का सम्मान करें
महेश शेट्टी की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया से रिक्वेस्ट की है कि वे सुशांत के बारे में उनसे कोई सवाल न करें। क्योंकि उनके लिए यह बहुत मुश्किल समय है। स्टेटमेंट में लिखा है, "जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हम सब गहरे सदमे में हैं। वैसे ही महेश शेट्टी भी हैं। उन्होंने अपने भाई, लंबे समय तक रहे प्रिय मित्र को खोया है।"

पोस्ट में आगे लिखा था, "वे अभी भी सदमे में हैं और उनका दिल टूट गया है। उनकी ओर से हम सभी मीडिया और बाकी लोगों से निवेदन करते हैं कि प्लीज उन्हें कुछ प्राइवेसी दें और अपने नुकसान का शोक मनाने दें।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत ने महेश शेट्टी के साथ वाली यह फोटो 21 मई को उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। कैप्शन में लिखा था- हैप्पी बर्थडे मेरी जान।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-stopped-taking-his-depression-pills-friend-mahesh-shetty-revealed-127412310.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना