पति के लिए हेयरड्रेसर बन गईं प्रीति जिंटा, बोलीं- प्रार्थना करें कि मि. गुडइनफ को एक गुडइनफ हेयरकट मिल जाए
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अक्सर मस्तीभरे वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने पति जीन गुडइनफ के लिए हेयरड्रेसर बन गईं और उनके बढ़े बालों को काटती नजर आईं।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं जानती हूं वो मुझ पर वास्तव में काफी भरोसा करता है, तभी तो उसने मुझे अपने बाल काटने दिए। मुझे उम्मीद है कि ये सब ठीक हो रहा है नहीं तो.... मैं इस बारे में सोचना भी नहीं चाहती। कृपया प्रार्थना करें कि मिस्टर गुडइनफ को एक गुडइनफ हेयरकट मिल जाए। #लॉकडाउनहेयरकट #पतिपरमेश्वर #हेयरकट # क्वारैंटाइन #टिंग'
बोलीं- मेरी शादी टूट भी सकती है
प्रीति ने जोवीडियो शेयर किया, उसमें हेयरकट शुरू करने से पहले वे कहती हैं, 'ओके, इससे मेरी शादी बनी भी रह सकती है और टूट भी सकती है। घर पर हेयरकट। अच्छा मैं आपको बाद में दिखाती हूं। बाय।'
लोगों से समुद्रों को साफ रखने की अपील की थी
एक दिन पहले 'वर्ल्ड ओशन डे' पर शेयर की पोस्ट में प्रीति ने लोगों से समुद्रों का पानी साफ रखने की अपील की थी। उन्होंने समुद्र के अंदर तैरते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'आप सागर में एक बूंद नहीं हैं। आप एक बूंद में पूरा महासागर हैं। इसलिए चलो अपने समुद्रों को साफ रखते हैं, क्योंकि वे हमारे अस्तित्व और हमारे भविष्य को बनाए रखते हैं। #वर्ल्डओशनडे #अंडरवाटर #पीसफुल #अमेजिंग #टिंग'
##
प्रीति ने बताए थे क्वारेंटाइन के साइड इफेक्ट
इससे पिछली पोस्ट में प्रीति ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके पति जीन गुडइनफ अपने पालतू डॉगी ब्रूनो की नकल करते नजर आए थे। इसे प्रीति ने लंबे समय तक होम क्वारेंटाइन में रहने का साइड इफेक्ट करार दिया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा था, 'होम क्वारेंटाइन के साइड इफेक्ट। क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है। आशा है जब ये सबकुछ खत्म होगा, हम सब मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे और ये भी उम्मीद है कि अगर आप घर पर तनाव या चिंता में हैं तो यह देखकर आपके चेहरे पर हंसी आई होगी।'
##
4 साल पहले हुई थी दोनों कीशादी
प्रीति इन दिनों पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने 29 फरवरी 2016 को अपने से 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से शादी की थी। इस जोड़ी ने लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। गुपचुप शादी के काफी समय बाद भारत आकर प्रीति ने अपने चुनिंदा बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन रखा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/preity-zinta-became-hairdresser-for-her-husband-gene-goodenough-127395025.html