मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मिलिंद सोमण ने बताया अपनी परफेक्ट हेल्थ का राज, बोले- हर सुबह उठने के बाद करीब घंटेभर तक फल खाता हूं

मिलिंद सोमण ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खरबूजे की मदद से एक्सरसाइज करते दिखे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपनी सेहत के कई राजों में से एक राज भी बताया। उन्होंने कहा कि वे रोज सुबह उठने के बाद ढेर सारे फल खाते हैं। अपनी इस पोस्ट को उन्होंने 'थर्सडे मोटिवेशन' का नाम दिया।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक खरबूजे के साथ आप कितनी चीजें कर सकते हैं? खासकर उसे खाने से पहले। मैं हर सुबह फल खाता हूं, मौसमी फलोंमें जो भी उपलब्ध हो। एक पूरा तरबूज, एक पूरा पपीता, 5-6 आम, कुछ केले, हां सभी एकसाथ। कभी-कभी इसमें मुझे एक घंटा भी लग जाता है, और फिर छिलकों से मैंअपने चेहरे को रगड़ता हूं।'

मिलिंद ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वे हाथ में खरबूजा लेकर उससे एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उनकी पत्नी अंकिता कुंवर ने शूट किया था।

मिलिंद बोले- तीन तरह के लोगों को जानता हूं

मिलिंद सोमण फिटनेस को लेकर अपने जुनून के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में शेयर की अपनी एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'आमतौर पर मैं तीन तरह के लोगों को जानता हूं। वे लोग जिन्होंने व्यायाम करना जारी रखा और लॉकडाउन के दौरान कई नई चीजों को सीखा।'

आगे उन्होंने लिखा, 'दूसरे वे जो कुछ नया नहीं कर पाए और जिनकी खाने-पीने और एक्टिविटी हेबिट्स कमजोर पड़ गईं। लेकिन जो सीखने और वापसी करने के लिए तैयार हैं। तीसरे वे, जो स्वस्थ रहने के लिए कड़ी मेहनत का महत्व कभी नहीं समझेंगे, लेकिन महामारी के दौरान मिली सीख जीवन को बदलने वाला अनुभव रहा है और अब वे एक स्वस्थ जीवनशैली की खोज कर रहे हैं।'

मिलिंद ने आगे बताया, 'पहलीदो कैटेगरी वालों से मैं कहूंगा, जब आप बाहर का जीवन शुरू करें तो थोड़ा धीमा रहें। और तीसरी तरह के लोगों से कहूंगा, परिवार में आपका स्वागत है।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिलिंद सोमण का जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ था और उनकी उम्र 54 साल हो चुकी है।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/milind-soman-told-the-secret-of-his-perfect-health-he-said-every-morning-after-getting-up-i-eat-a-lot-of-fruits-127398368.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना