मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

करण ने सालभर से सुशांत के संपर्क में नहीं रहने पर खुद को दोषी बताया, शाहरुख बोले- बहुत याद आओगे

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से हैरान फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए अफसोस जताया। अपनी पोस्ट में उन्होंने खुद को इस बात के लिए दोषी माना कि वे पिछले सालभर से राजपूत के संपर्क में नहीं थे। उन्होंने ये भी लिखा कि सुशांत का जाना मेरे लिए नींद से जगाने वाला सबक है, ताकि मैं लोगों से बात करता रहूं।

अपनी पोस्ट में करण ने लिखा, 'पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं रहने पर मैं खुद को दोषी मानता हूं... मैंने कई बार ऐसा महसूस किया है कि आपको अपने जीवन की बातें साझा करने के लिए कई बार लोगों की जरूरत रहती है... लेकिन कहीं ना कहीं मैं इस बात को अपने जीवन में नहीं उतार सका... अब मैं वह गलती दोबारा नहीं करूंगा....'

आगे उन्होंने लिखा, 'हम बहुत ऊर्जावान और शोरगुल वाले समय में हैं, लेकिन फिर भी बेहद अलग-थलग हैं... हम में से कुछ इन चुप्पियों के सामने झुक जाते हैं और उम्मीद छोड़ देते हैं। इसलिए हमें सिर्फ रिश्ते ही नहीं बनाने हैं, बल्कि साथ में उनका लगातार पोषण भी करना है।'

'सुशांत का दुर्भाग्यपूर्ण निधन मेरे अलावामेरे सहानुभूति के स्तर और रिश्तों के बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए मुझे जगाने वाला साबित हुआ... मुझे उम्मीद है कि ये आप सबको भी समझ में आ गया होगा। हमें तुम्हारा हमेशा मुस्कुराता चेहरा और तुम्हारा वो बड़ा सा हग हमेशा याद आएगा।'

शाहरुख बोले- बहुत याद आएगा वो

शाहरुख खान ने सुशांत को श्रदांजलि देते हुए लिखा, 'वो मुझसे बहुत प्यार करता था... मैं उसे बहुत याद करूंगा। उसकी ऊर्जा, उत्साह और उसकी पूर्ण प्रसन्न मुस्कान। अल्लाह उसकी आत्मा को पनाह दे। मेरी संवेदनाएं उसके करीबियों और परिजनों के साथ हैं। ये बेहद दुखद है... और बहुत चौंकाने वाला भी है।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करण जौहर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सुशांत का यूं जाना मुझे नींद से जगा गया।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/karan-johar-and-shahrukh-khan-reaction-on-sushant-singh-rajput-suicide-127408945.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना