गोलमाल के एक्टर मुरली शर्मा की मां पद्मा का कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुआ निधन
'गोलमाल' और'मैं हूंना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकेमुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का 7 जून को कार्डिएक अरेस्ट के चलतेनिधन हो गया। वे76 साल की थीं। पद्माने मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।पिछले साल ही मुरली के पिता व्रिजभूषण शर्मा का भी84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। अंतिम संस्कार महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार हुआ।
बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स के साथ काम
मुरली ने ज्यादातर फिल्मों में पुलिस अफसरकारोल किया है। उन्होंने शाहरुख खान की 'मैं हूं ना', सलमान खान की 'दबंग' और प्रभास स्टारर 'साहो' में काम किया है। हाल ही में वह वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में दिखे थे। मुरली ने अश्विनी कलसेकर से शादी की है।तेलुगु एक्शनफिल्म अलावैकुंठापुरामुलूमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। वे महेश बाबू और रश्मिका मंदाना की सरिलेरू नीकेवरू में भी नजर आए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/golmaal-fame-actor-murali-sharma-mother-padma-died-due-to-cardiac-arrest-127388034.html