मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पर्यावरण बचाने के लिए श्रद्धा कपूर ने जिंदगी में किए कई बदलाव, शावर और प्लास्टिक का कर रही हैं त्याग

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से ही पर्यावरण बचाने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करती रहती हैं। हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में किए गए छोटे बदलाव दिखाए हैं। श्रद्धा ने पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान देने के लिए पिछले एक साल से कई सामान का त्याग किया है।

श्रद्धा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल किए जाने वाले टूथब्रश, बाल्टी और पानी की बोतल दिखाई है।इसके साथ उन्होंने लिखा, अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पिछले एक साल से कुछ छोटे बदलाव लाए हैं। विश्व पर्यावर्ण दिवस की शुभकामना।

ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट का इस्तेमाल

एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि वो पानी बचाने के लिए शावर के बजाय बाल्टी और मग का इस्तेमाल करती हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट जैसे लकड़ी का टूथब्रश और तांबे की पानी की बोतल ही उपयोग करती हैं।

##

##

जानवरों की बनीं आवाज

पर्यावरण सुरक्षा के अलावा श्रद्धा लगातार जानवरों के लिए भी आवाज उठाती आई हैं। लॉकडाउन के बाद ही एक्ट्रेस ने जू में बंद जानवरों की स्थिति दिखाई थी। पेटा इंडिया द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में श्रद्धा जानवरों की आवाज बनी थीं। हाल ही में केरल में हुई हथिनी की मौत पर भी श्रद्धा ने नाराजगी जाहिर की थी।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shraddha Kapoor has made many changes in her life to save the environment, using eco friendly products


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/shraddha-kapoor-has-made-many-changes-in-her-life-to-save-the-environment-using-eco-friendly-products-127377240.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना