मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत को हाफ गर्लफ्रेंड से निकाले जाने पर डायरेक्टर मोहित सूरी की सफाई- उन्होंने खुद राब्ता के लिए छोड़ी थी फिल्म

बुधवार को चेतन भगत का 3 साल पुराना ट्वीट वायरल हुआ जिसके बाद फिर एक बार नेपोटिज्म का मुद्दा गर्मा गया है। चेतन भगत ने ट्वीट किया था, ' मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हाफ गर्लफ्रेंड मैं मेन लीड का कैरेक्टर सुशांत सिंह राजपूत प्ले करेंगे।' इस पर यूजर्स की तरफ से चर्चा शुरू हो गई कि नेपोटिज्म के चलते सुशांत सिंह राजपूत को उस फिल्म से हटाया गया और अर्जुन कपूर को लिया गया। इसके अलावा फितूर और बेफिक्रे से भी सुशांत को रिप्लेस किया गया। मामला सामने आते ही हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपनी सफाई पेश की है।

डायरेक्टर मोहित सूरी ने भास्कर को बताया कि सुशांत ने खुद हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म करने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि हाफ गर्लफ्रेंड के बजाय उन्होंने राब्ता फिल्म को चुना था। हमने उनके उस फैसले का सम्मान किया था। वो दूसरी फिल्म में फिक्स थे इसीलिए हमें फिर मूव ऑन होना पड़ा। नेपोटिज्म वाली कोई बात नहीं थी।

साल 2015 में चेतन भगत ने की थी अनाउंसमेंट

हाफ गर्लफ्रेंड और राब्ता फिल्म दोनों ही साल 2017 में एक महीने के अंतराल में रिलीज हुई थीं ऐसे में सुशांत दोनों फिल्मों का हिस्सा नहीं रह सकते थे। उन्होंने पहले ही राब्ता फिल्म साइन कर ली थी जिसमें उनके साथ कृति सेनन ने लीड रोल निभाया था। वहीं सुशांत के इनकार करने के बाद अर्जुन कपूर को फिल्म में श्रद्धा के साथ कास्ट किया गया।

हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की किताब पर बेस्ड एक बिहारी लड़के माधव की कहानी है जिसे दिल्ली की मॉर्डन लड़की रिया से प्यार हो जाता है। दोनों ही उम्र में छोटे हैं, जहां माधव एक मिडिल क्लास फैमिली का लड़का है वहीं रिया हायर क्लास की लड़की है। दौनों का रहन सहन अलग है और दौनों के मौलिक विचार भी। माधव रिया से प्यार करने लगता है और रिया को प्रपोज करता है लेकिन रिया उसे इनकार कर देती है। उसके मुताबिक वे अच्छे दोस्त ही ठीक हैं। सुशांत भी बिहार से थे। ऐसे में उन्हें फिल्म पहले पिच की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Director Mohit Suri clarified on Sushant's removal from half-girlfriend - he left the film for Rabta himself


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/director-mohit-suri-clarified-on-sushants-removal-from-half-girlfriend-he-left-the-film-for-rabta-himself-127442529.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना