मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

शाहरुख खान ने अपने सफर पर कहा- मेरा जुनून कब प्रोफेशन बन गया पता ही नहीं चला

शाहरुख खान बॉलीवुड में 28 साल का सफर तय कर चुके हैं। लम्बे समय से बड़े पर्दे से दूर शाहरुख ने इंडस्ट्री में 28 साल पूरे होने की खुशी में एक फोटो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- पता नहीं कब मेरा जुनून एक लक्ष्य बना और फिर मेरा प्रोफेशन बन गया। इतने सालों से आप सभी ने अपना मनोरंजन करने दिया इसके लिए शुक्रिया। शाहरुख ने 1992 में आई फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती थीं।

आगे और कई साल हैं

शाहरुख ने आगे लिखा- मेरे प्रोफेशनलिज्म ज्यादा मेरा जुनून ही आगे कई सालों तक आपकी सेवा करता दिखाई देगा। 28 साल से और आगे... और इस पल को कैप्चर करने के लिए गौरी खान को धन्यवाद। एक दिन पहले ही शाहरुख अपने घर मन्नत की बालकनी में शूटिंग करते हुए नजर आए थे।

नहीं मिला नेशनल अवॉर्ड

54 साल के शाहरुख अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले वे 80 के दशक के आखिर में टीवी शो भी कर चुके हैं। जिनमें फौजी, दिल दरिया, सर्कस, इडिय, उम्मीद, वागले की दुनिया जैसे शो खास थे। 2005 में पद्मश्री से नवाजे गए शाहरुख को अभी तक कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shah Rukh Khan celebrates 28 years in Bollywood


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/shah-rukh-khan-celebrates-28-years-in-bollywood-127456072.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना