मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जैकी श्रॉफ बोले- मैं उन्हें देखकर देखता ही रह जाता था, जॉनी लीवर ने कहा- वे मेरी बातों पर खूब हंसती थीं

1973 में फिल्म ‘बॉबी’ से बोल्ड अंदाज में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का आज (सोमवार) जन्मदिन है। उनका जन्म 8 जून 1957 को हुआ था। अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ने वाली डिंपल के बारे में उनके साथी कलाकारों और डायरेक्टर्स ने दैनिक भास्कर के साथ अपने विचार शेयर किए। निर्देशक मेहुल कुमार का कहना है कि बड़ी एक्ट्रेस होने के बाद भी मैंने शूटिंग के दौरान कभी उनमें नखरे नहीं देखे।

मेहुल कुमार ने उनसे जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा, 'यह उस वक्त की बात है जब मैंने डिंपल के साथ ‘क्रांतिवीर’ फिल्म बनाई थी। कई लोगों ने मुझसे कहा कि डिंपल ये फिल्म नहीं करेंगी। हालांकि मुझे पूरा विश्वास था कि वे रोल सुनने के बाद जरूर राजी हो जाएंगी। फिर जब मैंने उन्हें कहानी सुनाई तो वे बहुत खुश हुईं।'

आगे मेहुल ने बताया, 'क्रांतिवीर के हिट होने के बाद उन्होंने मुझे कहा कि अब तो मेरे ऊपर कलम वाली बाई का टैग लग चुका है। मैंने कभी उनके कोई नखरे नहीं देखे। जैसा डायरेक्टर कहता वैसा ही करती थीं। विनम्रता उनके अनेक गुणों में से एक है।'

पहली बार डिंपल को देखा तो देखता ही रह गया था: जैकी श्रॉफ, एक्टर

जैकी श्रॉफ बोले, ‘मैंने डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘बॉबी’ फर्स्ट डे देखी थी और तब मैं उन्हें देखता ही रह गया था। एक बार मैं एक महीने की एक्टिंग क्लास मुंबई में कर रहा था और उसी बिल्डिंग में शाम को डिंपल, साधना जी से मिलने आती थीं और हम उन्हें दूर से ही देखते थे और बस देखते ही रह जाते थे। जब मुझे पता चला कि ‘अल्लाह रक्खा’ में मैं उनके साथ काम करने वाला हूं तो शूटिंग के दौरान उन्हें देखता ही रह गया। वे सेट पर सभी से बातें करती थीं। चाहे स्पॉटबॉय हो, चाहे प्रोड्यूसर हो या असिस्टेंट सभी को एक ही समान ट्रीट करती हैं। इसके बाद हमने 12 फिल्में में साथ काम किया। डिंपल के बारे में मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि वे अपने बालों से बेहद प्यार करती हैं। आज भी उनके बालों को देखा जाए तो लहराते खूबसूरत बाल उन्हें और खूबसूरत बना देते हैं।'

जोक्स पर हमेशा खिलखिला कर हंसती थीं: जॉनी लीवर, कॉमेडियन

जॉनी लीवर ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, 'डिंपल जी की मैं बहुत इज्जत करता हूं। उनके साथ मैंने 3-4 फिल्में की हैं। मैं अक्सर उन्हें जोक्स सुनाया करता था और उनसे बातें किया करता था। मुझे याद है कि वेमेरी बातें सुनकर खिलखिला कर हंसती थीं। वे बहुत ही विनम्र एक्ट्रेस हैं। महज मात्र 16 या 17 साल उम्र ही उन्होंने ‘बॉबी’ में इतने बेहतरीन सीन दिए थे कि आज भी याद आते हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिंपल की शादी राजेश खन्ना से हुई थी। जिनसे उनकी दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुईं।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/dimple-kapadia-birthday-special-jackie-shroff-johnny-lever-and-mehul-kumar-shares-his-tale-127387836.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना