मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अभिनेता को अंतिम विदाई देने मुंबई पहुंचा परिवार, कोरोना के चलते पटना में अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं मिली

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। इसके लिए उनके पिता के.के. सिंह, बड़ी बहन और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह मुंबई पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि परिवार की इच्छा थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर पटना में हो। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।

रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी आत्महत्या की पुष्टि हो चुकी है। उनके पिता पटना में अकेले ही रहते हैं। जब उन्हें अचानक बेटे की मौत की खबर मिली तो वे बेहोश हो गए थे। सुशांत की तीन बहने हैं, जिनमें से एक मुंबई ही रहती है। उनकी एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है।

सुशांत की बड़ी बहन पटना से मुंबई पहुंचीं। उनकी एक बहन मुंबई में ही रहती हैं। जबकि एक अमेरिका में सेटल्ड हैं। अमेरिका वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगी। वे 16 जून यानी मंगलवार को वहां से भारत के लिए रवाना होंगी। लेकिन उन्हें डर है कि भारत पहुंचते ही कहीं उन्हें 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन न कर दिया जाए। फोटो जुलाई 2017 की है, जो श्वेता ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई एयरपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के परिजन।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-funeral-at-vile-parle-crematorium-in-mumbai-127412143.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना