मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बढ़ते बिल की वजह से अस्पताल से डिस्चार्ज होने को मजबूर हुए एक्टर आशीष रॉय, सलमान खान से भी अब तक नहीं मिल सकी मदद

सीरियल ससुराल सिमर का में काम कर चुके टीवी एक्टर आशीष रॉय लंबे समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। शरीर में पानी जमने की शिकायत के चलते वह कुछ महीनों से मुंबई के कृति केयर अस्पताल में भर्ती थे लेकिन अब वह डिस्चार्ज हो गए हैं। हालांकि, आशीष की हालत ठीक नहीं है लेकिन पैसों की तंगी के चलते वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं।

आशीष के पास नहीं हैं पैसे: स्पॉटब्वॉय से बातचीत में आशीष ने कहा, 'मैं 24 मई को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया था क्योंकि मेरे पास बिल भरने के लिए पैसे नहीं हैं। बिल 2 लाख तक पहुंच गया था जिसे मैंने जैसे-तैसे भरा लेकिन अब आगे के लिए अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने के मेरे पास पैसे नहीं हैं।'

आशीष ने आगे कहा, 'मेरा डायलिसिस अभी जारी है और अगले दो महीनों तक यह और जारी रहेगा। मुझे हर दूसरे दिन अस्पताल जाना पड़ता है और तीन घंटे के डायलिसिस का तकरीबन 2 हजार रु. खर्च आता है। मैं घर पर हूं लेकिन बहुत कमजोरी है। एक नौकर है जो मेरी देख-रेख करता है।'

आशीष ने सलमान से मांगी है मदद: आशीष की दोनों किडनियां काम करना बंद कर चुकी हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने एक दोस्त सूरज थापर के जरिए सलमान और उनके फाउंडेशन बीइंग ह्युमन से मदद की गुहार लगाई थी। इस बारे में आशीष ने कहा, 'मैंने सलमान से मदद मांगी है लेकिन अब तक मुझे कोई मदद नहीं मिली है। ऐसे में मेरी बात उन तक पहुंची है या नहीं, मैं ये नहीं जानता।'

आशीष के पास नहीं काम: आशीष को 2019 की शुरुआत में पैरालिसिस हुआ था। आशीष ने एक बातचीत में बताया था, ''मैं पैरालिसिस स्ट्रोक के बाद ठीक हो गया था लेकिन मुझे काम नहीं मिला। फिलहाल अपनी बचत पर अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर रहा हूं। लेकिन वो भी खत्म होने वाली है।

आशीष आगे बोले, 'मैं अपनी बहन के पास कोलकाता में शिफ्ट हो जाऊंगा, लेकिन इंडस्ट्री में से किसी को तो मुझे काम देना पड़ेगा वरना आप जानते हैं कि क्या होगा।'' आशीष एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं और उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज भी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashiesh Roy Discharged From Hospital Due To Lack Of Money


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/ashiesh-roy-discharged-from-hospital-due-to-lack-of-money-127391543.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना