मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

प्रियंका चोपड़ा के पिता के लिए निक जोनस का इमोशनल मैसेज, बोले- काश आपसे मिलने का मौका मिला होता

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने फादर्स डे के मौके पर रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। जिसके जरिए उन्होंने अपने पिता पॉल केविन जोनस और दिवंगत ससुर अशोक चोपड़ा को याद किया। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने दोनों की एक-एक फोटो भी शेयर की।

फोटो शेयर करते हुए निक ने अपने पिता के लिए लिखा, 'यहां मौजूद सभी पिताओं को हैपी फादर्स डे। मेरे पिता मेरे लिए हमेशा हीरो रहे हैं और रहेंगे। पापा जोनस लव एंड मिस यू।'

आगे उन्होंने लिखा, 'डॉ. अशोक चोपड़ा काश मुझे आपसे मिलने का मौका मिला होता। आपने अविश्वसनीय बेटी की परवरिश की है और मैं धन्य हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। और वो सब जो अपने पिता के साथ नहीं हैं, मैं आज आपके बारे में सोच रहा हूं और आपको प्यार भेज रहा हूं।'

फोटो में पेड़ पर दिखी प्रियंका

निक ने अपने ससुर का जो फोटो शेयर किया, उसमें उनके साथ बहुत छोटी प्रियंका भी दिखाई दे रही है। फोटो में वे पेड़ पर चढ़ी दिख रही हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं निक ने अपने पिता का जो फोटो शेयर किया, उसमें वे भी मुस्कुराते दिख रहे हैं।

प्रियंका ने भी विश किया फादर्स डे

प्रियंका चोपड़ा ने भी फादर्स डे के लिए की अपनी पोस्ट में पिता और ससुर का फोटो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हो सकता है कि हम दोनों को ये सब अपने पिता से मिला है। हैपी फादर्स डे उन सबको जो इसे मना रहे हैं।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फादर्स-डे की पोस्ट में प्रियंका और निक दोनों ने अपने पिता के साथ-साथ अपने ससुर के फोटो भी शेयर किए। (फोटो/वीडियो प्रियंका व निक की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/nick-jonas-heartfelt-post-on-fathers-day-for-priyanka-chopra-late-father-127435416.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना