मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया मजेदार टंग ट्विस्टर, बोले- आप लोग कोशिश करेंगे तो हमारी चांदी हो जाएगी

महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एक टंग ट्विस्टर चैलेंज दिया। जो उनकी अपकमिंग फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' से जुड़ा हुआ है। इस चैलेंज को देते हुए उन्होंने बताया कि इसे लगातार पांच बार बोलना है। इसके साथ उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे टंग ट्विस्टर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'बस 5 बार बोलना है ये टंग ट्विस्टर... “गुलाबो की खटर-पटर से तितर-बितर सिताबो,सिताबो के अगर-मगर से उथल-पुथल गुलाबो” .कोशिश करेंगे आप लोग... करेंगे तो हमारी चांदी हो जाएगी... सिवाय एक के।' इस टंग ट्विस्टर चैलेंज को उन्होंने आयुष्मान खुराना, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विराट कोहली, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडणेकर को भी टैग किया।

बोले- जबड़ा टूट जाएगा आपका

वीडियो में टंग ट्विस्टर बोलते हुए वे कहते हैं, 'गुलाबो की खटर-पटर से तितर-बितर सिताबो, सिताबो के अगर-मगर से उथल-पुथल गुलाबो। पांच बार बोलना है आपको ये, जबड़ा टूट जाएगा आपका। कोशिश कीजिए। टंग ट्विस्टर है ये। हमारी फिल्म जरूर देखिएगा... गुलाबो-सिताबो 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर।' ये चैलेंज भी उनकी इसी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है।

शेयर किया एक नया टीजर

मंगलवार को शेयर की अपनी एक अन्य पोस्ट में अपनी इसी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'उल्टी गिनती शुरू कर लो बांके, 3 दिन और बाकी हैं। देखिए 'गुलाबो-सिताबो' 12 जून को सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर।'

##

लाइफ में विनम्र होना अच्छा है लेकिन...

इससे एक दिन पहले अपनी फिल्म 'मि. नटवरलाल' की रिलीज के 41 साल पूरे होने पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'लाइफ में विनम्र होना अच्छा है; लेकिन यार, कभी-कभी थोड़ी सी 'तड़ी ' भी होनी चाहिए, है की नहीं?'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म गुलाबो सिताबो 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। (फोटो/वीडियो अमिताभ की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/amitabh-bachchan-gives-tongue-twister-challenge-for-his-film-gulabo-sitabo-127391525.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना