मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पिता की सातवीं डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, कहा-'आपको हर दिन मिस करती हूं डैड'

प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ.अशोक चोपड़ा की 10 जून को सातवीं डेथ एनिवर्सरी है। इस दिन प्रियंका अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया परपिता की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम दिल की धड़कनों से अनंत तक जुड़े हैं। आपको हर दिन मिस करती हूं डैड।'

कैंसर से हुआ था निधन: सेना में डॉक्टर रहे अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून 2013 को हुआ था। वो 2008 से कैंसर से पीड़ित थे। निधन के एक साल बाद यानी उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनके नाम पर मुंबई में एक सड़क का नामकरण किया गया था। डॉ. अशोक चोपड़ा मार्ग अंधेरी रोड से प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट तक जाती है।

पिता से हुआ था प्रियंका का ईगो क्लैश: प्रियंका ने कुछ साल पहले एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में पिता के साथ अपने रिश्तों पर बात की थी। प्रियंका की मानें तो 16 साल की उम्र में उनके पिताने उनपर टाइट कपड़े पहनने की पाबंदी लगा दी थी। इसे लेकर कुछ समय तक दोनों के बीच ईगो का टकराव भी रहा था। यह तब की बात है, जब वे यूएस से पढ़ाई करइंडिया वापस लौटी थीं।

प्रियंका कहती हैं, "जब मैं यूएस गई, तब महज 12 साल की घुंघराले बाल वाली बच्ची थी। जब वापस लौटी तो 16 साल महिला बन चुकी थी। मुझे लगता है कि उस वक्त डैडी मुझे देखकर बुरी तरह हिल गए थे।"

प्रियंका ने यह भी बताया था कि लड़के स्कूल के बाद उनका पीछा करने लगे थे। इसके चलते उनके पिता ने न केवल उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। बल्कि टाइट कपड़े पहनने पर भी पाबंदी लगा दी थी। प्रियंका ने कहा था, "हमारे बीच बहुत बड़ा ईगो क्लैश था। लेकिन बाद में स्थितियां संभली और उन्होंने मुझे करियर में आगे बढ़ने से कभी नहीं रोका।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra shares photo of father on his death anniversary: ‘Miss you dad, every single day’


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/priyanka-chopra-shares-photo-of-father-on-his-death-anniversary-miss-you-dad-every-single-day-127395021.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना