मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुनील ग्रोवर का नया अवतार रत्नागिरी, बॉयफ्रेंड केतन ने नहीं लाकर दी ब्लू बेरी तो कर लिया ब्रेकअप

गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी के बाद सुनील ग्रोवर का नया अवतार रत्नागिरी सामने आ चुका है। दरअसल सुनील ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे नए गेटअप में नजर आ रहे हैं। इसे उन्होंने रत्नागिरी नाम दिया है, जिसका अपने बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप हो गया है।

वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह बताते हुए सुनील कहते हैं कि लाॅकडाउन में उन्हें भी केकिंग बेकिंग का मन कर रहा था, तो उन्होंने केतन से ब्लू बेरी मंगवाई। केतन ने यह कहकर लाने से मना कर दिया कि लॉकडाउन के बाद लाएगा। इस पर रत्नागिरी ने सन ऑफ रिच कहकर रिलेशनशिप तोड़ दी। क्योंकि केतन,ब्लू बेरी की जगह किशमिश का यूज करने कह रहा था।

पसंद आया नया अवतार

अपने लास्ट लैटर में रत्नागिरी ने केतन से कहा है कि वह उससे नफरत करती है। प्यार अंधा हो सकता है लेकिन वह नहीं। सब खत्म हो गया है और मैं शांत हूं। अमीर की औलाद- बाय।फॉलोअर्स ने तो सुनील के इस नए लुक को पूरे मार्क्स दिए हैं देखना यह है कि रत्नागिरी गुत्थी और रिंकू से ज्यादा मशहूर हो पाता है या नहीं।

##

सुनील ग्रोवर, जसपाल भट्‌टी की खोज माने जाते हैं। बाद में उन्हें पहले साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गूं में भी देखा गया। 1998 में रिलीज हुई अजय देवगन-काजोल की फिल्म प्यार तो होना ही था में वे तोताराम नाई की भूमिका में नजर आए थे। बाद में कॉमेडी शो में उनके किरदार गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी को बेहद पसंद किया गया। सुनील को पिछली बार सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म भारत में देखा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो सुनील ग्रोवर के इंस्टाग्राम से साभार


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sunil-grover-came-in-new-avatar-ratnagiri-on-instagram-127366708.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना