मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

करीना और तैमूर के साथ बिना मास्क मरीन ड्राइव में ठहलते नजर आए सैफ, भड़के लोग बोले- 'सेलेब्स को कोरोना नहीं होता क्या?'

लॉकडाउन में छूट मिलते ही कई बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों से बाहर निकले हैं। इसी बीच एक लंबे समय से घर में बंद सैफ- करीना भी बेटे तैमूर को लेकर मरीन ड्राइव की सैर पर निकले। आउटिंग के दौरान सैफ और तैमूर को बिना मास्क देख सोशल मीडिया परउन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

हाल ही में पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सैफ, करीना और तैमूर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तैमूर अपने पापा के कंधो पर बैठकर सनसेट एंजॉय कर रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में कभी तैमूर तो कभी सैफ बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।

ऐसा लापरवाह रवैया देख एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सेलेब्रिटीज के लिए सनग्लासेज मास्क से ज्यादा प्राथमिकता रखता है, वो भी उस शहर में जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'काफी हैरानी की बात है कि सैफ जैसा शिक्षित और सेंसिटिव आदमी इतना लापरवाह हो सकता है कि मास्क ना पहने'।

सैफ और तैमूर की तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट।
सैफ को बिना मास्क देख भड़के यूजर।

बिना मास्कनजर आए तैमूर

मरीन ड्राइव की सैर के दौरान तैमूर कई जगहों पर बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। सेलेब्स का एक बच्चे के लिए लापरवाह रवैया देख एक यूजर ने लिखा, 'मेरा सवाल ये है कि तैमूर ने मास्क क्यों नहीं पहना। और ऐसी क्या जरुरत थीएक बच्चे के साथ बाहर जाने की। जब कोई एमरजेंसी नहीं है तो ऐसा लापरवाह व्यवहार क्यों'।

##

तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट।

दूसरे यूजर ने इसपर लिखा, 'इन लोगों को देखकर लगता है कि मुंबई कोविड फ्री है। यहां तक की बच्चे ने भी मास्क नहीं पहना है'।बता दें कि मुंबई में हर दिन हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं वहीं मुंबई भारत के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों काशहर भी है। इसी बीचसैफ और करीना की लापरवाही देख की हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।

बिना मास्क नजर आए तैमूर।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/saif-with-kareena-and-taimur-was-seen-strolling-in-the-marine-drive-without-a-mask-raging-people-said-celebs-dont-catch-corona-127384474.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना