मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अनुराग कश्यप बोले- अभय देओल के साथ 'देव डी' पर काम करना बहुत मुश्किल था, उनके साथ की अच्छी यादें नहीं हैं

अभय देओल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो अपनी एक्टिंग के दम पर ऑडियंस को पर्दे तक खींच लाते हैं। 44 साल के अभय ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में इकलौती फिल्म 'देव डी' (2009) में काम किया था, जो 'देवदास' का मॉडर्न वर्जन थी। लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई थी। लेकिन अनुराग कश्यप की मानें तो अभय के साथ काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा था।

शूटिंग पूरी होने के बाद ज्यादा बात नहीं की
अनुराग ने एक बातचीत में कहा, "उनके साथ काम करना वाकई बहुत मुश्किल था। मेरे पास उनके साथ काम करने की अच्छी यादें नहीं हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद मैंने कभी उनसे ज्यादा बात नहीं की।"

देओल होने का फायदा उठाते थे अभय
अनुराग के मुताबिक, जब वे फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब अभय कन्फ्यूज रहते थे। बकौल अनुराग, "वे आर्टिस्टिक फिल्में करना चाहते थे, लेकिन उन्हें मेनस्ट्रीम बेनेफिट्स भी चाहिए थे। देओल होने के बेनेफिट्स और लग्जूरियस। वे फाइव स्टार होटल में रुकते थे, जबकि बेहद तंग बजट की फिल्म होने के कारण पूरे क्रू मेंबर्स पहाड़गंज में रुकते थे। एक वजह यह भी है कि उनके साथ काम कर चुके ज्यादातर डायरेक्टर्स उनसे दूर हो गए।"

जरूरत पर फिल्म प्रमोट भी नहीं की
अनुराग की मानें तो फिल्म के प्रमोशन में जहां अभय की जरूरत थी, वहां से वे गायब रहे। वे बताते हैं, "उन्होंने 'देव डी' का प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने फिल्म और क्रू का बहुत अपमान किया। यह शायद इसलिए था, क्योंकि वे भावनात्मक और व्यक्तिगत रूप से जूझ रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने कभी बताया नहीं। उन्हें लगता था कि मैंने उन्हें धोखा दिया, जिसे लेकर उन्होंने कभी मुझसे बात नहीं की।"

हालांकि, अनुराग ने इस दौरान अभय को शानदार अभिनेता बताया और कहा कि वे इंडस्ट्री में और भी बहुत कुछ डिजर्व करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुराग कश्यप की मानें तो अभय देओल के एटीट्यूड के चलते उनके डायरेक्टर्स उनसे दूर हो गए।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/anurag-kashyap-says-it-was-painfully-difficult-to-work-with-abhay-deol-on-dev-d-127380899.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना