मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

ईद पर नहीं हुआ तो अब दिवाली पर टकराव के आसार, अक्षय की 'पृथ्वीराज' के साथ रिलीज हो सकती है सलमान की 'राधे'

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते भले ही सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का क्लैश न हो पाया हो। लेकिन ऐसा लगता है कि यह इस साल के लिए टला नहीं है। सलमान अपनी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' को दिवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जबकि यह फेस्टिव डेट पहले से ही अक्षय कुमार की हिस्टोरिकल ड्रामा 'पृथ्वीराज' के लिए बुक है।

मुंबई में ही होगी 'राधे' की बाकी शूटिंग

सलमान की 'राधे' और अक्षय की 'लक्ष्मी बॉम्ब' पहले ईद पर रिलीज होने वाली थीं। लेकिन, लॉकडाउन के चलते सिनेमाहॉल बंद हो गए और यह बड़ा क्लैश होते-होते टल गया। चर्चा है कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वहीं, 'राधे' के मेकर्स इसकी बची हुई शूटिंग मुंबई में पूरी कर इसे दिवाली पर रिलीज करेंगे।

'पृथ्वीराज' का भी दिवाली पर आना तय!

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स से जुड़े करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रोडक्शन हाउस अक्षय कुमार स्टारर 'पृथ्वीराज' को दिवाली पर ही रिलीज करने की प्लानिंग में है। फिल्म के आउटडोर सेट तोड़ दिए गए हैं। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने अपनी टीम को इनडोर सेट बनाने के लिए भी कह दिया है।

आदित्य ने लिमिटेड टेक्नीशियंस और स्टाफ के साथ अपनी फिल्म को स्टूडियो के अंदर ही शूट करने का पुख्ता प्लान बनाया है। वे फिल्म को लेकर एकदम श्योर हैं और एग्जिबिटर्स के संपर्क में हैं। अगर इन चर्चाओं पर यकीन करें तो 'राधे' और 'पृथ्वीराज' का टकराना लगभग तय माना जा रहा है।

2018 से दोनों स्टार्स के रिश्ते में तनाव

सलमान और अक्षय सालों से बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों कई मौकों पर खुलकर एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। लेकिन खबरों की मानें तो 2018 में दोनों के रिश्ते में तब तनाव आ गया, जब सलमान ने अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' के को-प्रोडक्शन से हाथ खीच लिए। हालांकि, दोनों ने यह बात कभी जाहिर नहीं होने दी।

मार्च 2019 में पहली बार क्लैश की बात सामने आई
मार्च 2019 में अक्षय ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' 2020 में ईद पर रिलीज होगी। जबकि सलमान यह तारीख 'इंशाअल्लाह' के लिए फाइनल कर चुके थे, जिससे बाद में वे व्यक्तिगत कारणों से बाहर हो गए।

आगे जाकर सलमान ने ईद के लिए 'राधे' का ऐलान किया और 'सूर्यवंशी' के मेकर रोहित शेट्टी से बात कर उनकी फिल्म की रिलीज डेट बदलवा दी। हालांकि, बाद में अक्षय कुमार ने इसी तारीख के लिए अपनी अन्य फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' रिलीज करने की घोषणा कर दी। इसके बाद लॉकडाउन घोषित हुआ और फिल्में रिलीज नहीं हो सकीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सलमान खान स्टारर 'राधे' पहले ईद पर रिलीज होने वाली थी। जबकि अक्षय कुमार स्टारर 'पृथ्वीराज' का दिवाली पर रिलीज होना तय था।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/salman-khans-radhe-to-clash-with-akshay-kumars-prithviraj-on-diwali-2020-127394895.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना