मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सीक्रेट वेडिंग के बाद सामने आया नताशा- हार्दिक का क्यूट वीडियो, एक्ट्रेस ने पति को बताया- 'जिगर का टुकड़ा'

मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही मे पॉपुलर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ गुपचुप शादी और प्रेंग्नेंसी अनाउंस कर दी है। इसके बाद ही दोनों का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहाहै जिसमें हार्दिक उनसे पूछ रहे हैं कि 'बैबी मैं तेरा कौन हूं'। जिसका जवाब नताशा ने क्यूट अंदाज में हिंदी बोलते हुए दिया है।

बॉलीवुड पैपराजी द्वारा हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें नताशा और हार्दिक साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। मस्ती करते हुए हार्दिक नताशा से हिंदी में पूछते हैं कि 'बैबी, मैं तेरा कौन हूं'। क्यूट अंदाज में जवाब देते हुए नताशा ने कहा, 'जिगर का टुकड़ा'। इस क्यूट सवांद के बाद दोनों खूब हंसते हैं। नताशा की हिंदी बेहद खराब है ऐसे में हर कोई उनकी हिंदी कीसराहना भी कर रहा है।

लॉकडाउन में कर ली गुपचुप शादी

नताशा और हार्दिक ने एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 1 जनवरी को सगाई की थी। जिसके बाद हर किसी को इनकी शादी का इंतजार था। दोनों ने अचानक ही अपनी सीक्रेट वेडिंग और पैरेंट्स बनने का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इंस्टाग्राम से अनाउंस करते हुए नताशा ने लिखा, 'हार्दिक और मैंने एक यादगार सफर तय किया है। अब ये और भी ज्यादा बेहतर होने वाला है। हम दोनों अपनी नई जिंदगी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं'। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गुपचुप हुई शादी की भी तस्वीरें फैंस से शेयर की हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
after sectret wedding annoucement natasha stankovic and hardik pandya's cute video gets viral, actress calls husband- piece of liver


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/after-sectret-wedding-annoucement-natasha-stankovic-and-hardik-pandyas-cute-video-gets-viral-actress-calls-husband-piece-of-liver-127370253.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना