मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत ने मरने से तीन दिन पहले चुका दी थी स्टाफ की बाकी सैलरी, कहा था- अब आगे और मदद नहीं कर पाऊंगा

रविवार 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया। सुशांत की आत्महत्या ने बॉलीवुड को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस सुशांत से जुड़े हर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। इसी बीच उनके हाउस स्टाफ के बयान सामने आए हैं। पुलिस को दिए बयान मेंस्टाफ ने बताया है कि सुशांत ने सुसाइड करने से तीन दिन पहले ही उनका पिछला बकाया पेमेंट कर दिया था। सुशांत ने कहा था कि वे फाईनेंशियल रीजन के चलते अब उनकी केयर नहीं कर पाएंगे।

मैनेजर ने भी कही यही बात

मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की इस बात के जवाब मेंउनके स्टाफने उनसेकहा था किआपने हमेशा हमारा ध्यान रखा है। आप ऐसे मत बोलिए,हम लोग कुछ न कुछ कर लेंगे। ऐसा ही कुछ सुशांत के मैनेजर ने भीबांद्रा पुलिस सेकहा था। उन्होंने बताया था कि दिवंगत अभिनेता ने मौतसे तीन दिन पहलेअपना बकाया चुकाया था। सुशांत केकरीबीने कहा कि वे फाईनेंशियल परेशानियों से जूझ रहे थे क्योंकिउनके हाथ सेकुछ प्रोजेक्ट निकल गए थे और उनकी किटी में करने को कुछ नहीं था।


दिशा सलियन से हुई थी बात

रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मदद से 14 करोड़ की एक वेबसीरीज का कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला था। गौरतलब है कि दिशा की भी 8 जून को मौत हो गई थी। सुशांत और दिशा के बीच मार्च में दो बार बात हुई थी। दिशा की मौत ने उन्हें डिप्रेशन में डाल दिया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार - हमारी जांच में सामने आया है कि इन दोनों की किसी प्रोजेक्ट को लेकर वॉट्सऐप पर दो बार बात हुई थी। उसके बाद इनके बीच कोई बात नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Suicide Case| Sushant singh cleared all their house staff dues three days before his demise


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/the-rest-of-the-staff-salary-was-paid-three-days-before-he-died-127422415.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना