कोरोना में सहयोग करने वाले फाइटर्स का किया सम्मान
बागोर - थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस के समय 22 मार्च से संक्रमण को रोकने व संक्रमित व्यक्तियों को चिन्हित करने में कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों का ग्राम द्वारा सम्मान किया।
जानकारी के अनुसार भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री सत्य नारायण जाट एव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना फाइटर्स के रूप में कार्य करने वाले चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, ग्राम पंचायत, पटवारी हल्का, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहयोगिन, क्षेत्र के भामाशाह, कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले शिक्षकों, बूथ लेवल अधिकारी व कोरोना क्वरोटीएन सेंटर में कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान पुष्पकान्त जोशी, शुभम शर्मा, अनिल बाबेल, राजकुमार जीनगर, मनीष वैष्णव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

