मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगा कोरोना का क्राइसिस, लॉकडाउन के बाद नए स्क्रीनप्ले के साथ शुरू होगी शूटिंग

आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन देश में फैले कोरोनावायरस के चलते फिल्म की शूटिंग रुकी और रिलीज अगले साल तक के लिए टाल दी गई। अब इस फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने कहानी में कोरोनावायरस क्राइसिस को भी शामिल करने का फैसला लिया है।

कहानी में 1947 के बाद की घटनाएं

फिल्म में 1947 के विभाजन के बाद की कई हिस्टोरिकल घटनाओं को शामिल किया गया है। ऐसे में मेकर्स को लगता है कि इसमें कोरोनावायरस संकट को शामिल किए बगैर कहानी अधूरी रहेगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, "जाहिरतौर पर फिल्म इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित है। इसलिए यह कहानी कोरोनावायरस के संकट को दिखाए बगैर पूरी नहीं हो सकती। लॉकडाउन हटते ही स्क्रीनप्ले में नए इनपुट्स के साथ शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी।" जब लॉकडाउन घोषित हुआ, तब फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी।

'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक

'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में मुख्य पात्र फॉरेस्ट का दिमाग कम काम करता है। फिर भी वह सफलता प्राप्त करता है और फेमस हो जाता है। लेकिन उसका सच्चा प्यार उसे छोड़ कर चला जाता है।

फिल्म को ऑस्कर में एक दर्जन नॉमिनेशन मिले और इसने छह अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। टॉम हैंक्स को इसके लिए लगातार दूसरा बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी।

अद्वैत चंदन का निर्देशन

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही हिंदी रीमेक में आमिर टॉम हैंक्स वाला किरदार निभाएंगे। फिल्म के राइटर अतुल कुलकर्णी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि यह क्रिसमस की बजाय अगले साल रिलीज हो सकती है।

आमिर की आखिरी फिल्म 2018 में आई थी

आमिर खान आखिरी बार यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में नजर आए थे। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल रिलीज होगी।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/laal-singh-chaddha-aamir-khans-movie-to-incorporate-coronavirus-pandemic-127395001.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना