मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अभिनव कश्यप के आरोपों के बाद सलमान खान का पलटवार, भाई सोहेल-अरबाज ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

सुशांत सिंह की मौत के बाद से बॉलीवुड में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते अनुराग कश्यप के भाई अभिनव ने सलमान खान और उनके भाईयों पर यह आरोप लगाया था कि खान परिवार ने उनके कॅरियर को नुकसान पहुंचाया था। अब, अरबाज़ खान और सोहेल खान ने कानूनी रास्ता अपना लिया है और अभिनव सिंह कश्यप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

पहले भी केस करने वाले थेखान ब्रदर्स

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार अरबाज ने कहा कि उन्होंने पहले भी कानूनी कार्रवाई की थी जब उन्होंने फिल्म से हटने और खान भाइयों के साथ मतभेद के बारे में पोस्ट किया था। अरबाज ने खुलासा किया कि दबंग 2 पर काम शुरू करने के बाद से उनका अभिनव से किसी तरह की बात नहीं हुई थी। उन्होंने आगे दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि यह सब कहां से आ रहा था लेकिन वे कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे थे।


यह था अभिनव का आरोप

अभिनव का कहना था कि दस साल पहले दबंग 2 से बाहर होने की वजह अरबाज, सोहेल और खान परिवार की मिलीभगत थी। वे उन्हें धमका कर उनके कॅरियर को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे थे। अरबाज खान ने श्री अष्टविनायक फिल्म्स के साथ अभिनव के प्रोजेक्ट्स रुकवा दिए। राज मेहता को फोन करके धमकी दी गई थी कि वे अगर अभिनव के साथ फिल्म बनाते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद उन्हें अष्टविनायक फिल्मों के लिए साइनिंग मनी लौटानी पड़ी। बाद में यही घटना वायाकॉम पिक्चर्स के साथ भी हुई।

सुशांत की मौत से क्यों जोड़ रहे अभिनव

रिपोर्ट्स के अनुसार दबंग 2 के डायरेक्शन के लिए अरबाज ने अभिनव को कॉल किया था तो उन्होंने सलमान के हस्तक्षेप न करने पर ही फिल्म डायरेक्ट करने की शर्त रखी थी। अरबाज ने यह बात सलमान को बताई और फिर कहा- एक काम कर तू डायरेक्ट कर ले दबंग 2। इसके बाद खान ब्रदर्स और अभिनव के बीच सारी बातचीत खत्म हो गई। सलमान से जुड़े करीबी के अनुसार खान परिवार ने अभिनव के कॅरियर में कोई रुचि नहीं दिखाई थी, वे अपनी असफलता को सुशांत की मौत से जोड़कर मौका परस्त होने का प्रदर्शन कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arbaaz Khan Sohail Khan filed defamation case against Abhinav Singh Kashyap


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/arbaaz-khan-sohail-khan-filed-defamation-case-against-abhinav-singh-kashyap-127425863.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना