मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को 'हेट स्टोरी' में किया था साइन, एकता कपूर ने एक्टर को नहीं किया रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री में एक हलचल सी मच गई है। लोगों का मानना है कि सुशांत को कई फिल्मों से निकाल दिया गया था जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए अब तक एकता कपूर, करण जौहर समेत 8 निर्माताओं पर मुकदमा भी दर्ज करवाया जा चुका है। इसी बीच खबर है कि सुशांत को हेट स्टोरी फिल्म में साइन किया गया था जो उनकी पहली फिल्म हो सकती थी मगर एकता कपूर ने ऐसा नहीं होने दिया।

सुशांत की मौत के बाद हर कोई उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी सुशांत के लिए एक खूबसूरत डूडल आर्ट शेयर कियाथाजिसमें उन्होंने लिखा- 'सुशांत को मेरा ट्रिब्यूट'।

इस पोस्ट पर जहां कुछ लोग सुशांत के लिए दुआएं कर रहे हैं वहीं एक यूजर ने विवेक को लिखा- 'वो जब जिंदा था तब कुछ मूवीज ऑफर कर सकते थे आप'। इसके जवाब में विवेक लिखते हैं, 'मैंने उसे हेट स्टोरी में साइन किया था। उसका पहला मूवी कॉन्ट्रेक्ट। मगर बालाजी ने उन्हें रिलीज नहीं किया'। गौरतलब है कि जबफिल्म साइन की उस दौरान सुशांत सिंह एकता कपूर के टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' का हिस्सा थे। इसके कुछ समय बाद ही सुशांत ने शो छोड़ने का फैसला किया थ।

##

'हेट स्टोरी' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे विवेक रंजन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के एक साल बाद सुशांत ने 'काय पो छे' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। विवेक रंजन अग्निहोत्री 'हेट स्टोरी', 'जिद', 'जुनूनिय'त जैसी कई फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vivek Ranjan Agnihotri signs Sushant Singh Rajput in 'Hate Story', Ekta Kapoor did not release actor fimlmaker revealed


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/vivek-ranjan-agnihotri-signs-sushant-singh-rajput-in-hate-story-ekta-kapoor-did-not-release-actor-fimlmaker-revealed-127425864.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना