सेलेब मैनेजर दिशा सलियन जिस कमरे से गिरी वहां से मिलीं शराब की बोतलें और ड्रग्स, ब्वॉयफ्रैंड रोहन राय समेत 7 लोग संदिग्ध
सेलेब्रिटी मैनेजर रहीं दिशा सलियन की मौत को मालवानीपुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ के तौर पर दर्ज किया है। दिशा की मौत सोमवार रात मलाड स्थित जनकल्याणबिल्डिंग के 14वें फ्लोर से गिरने के कारण हो गई थी। मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस के सामने यह तथ्य नहीं आया था कि दिशा नशे में थीं, जिसके कारण वे खिड़की से फिसल गईं।
किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी
मामले की जांच कर रहेएसआईजगदेव कलापद ने कहा कि हम पार्टी में मौजूद रहे दिशा के कथित ब्वॉयफ्रैंड रोहन राय सहित सभी 7 लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। जिस कमरे में पार्टी हुई थी हमें वहां से बहुत सारी शराब की बोतलें और नशीले पदार्थ मिले है। यह मामला हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना का है, अभी इस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही पुलिस
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मुंबई में पहले शव का कोरोना टेस्ट किया गया है। मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत आगे की जांच और पोस्टमार्टम तब होगा जब 10 जून को दिशा की कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट आ जाएगी। हालांकि अभी किसी भी संदिग्ध को क्लीन चिट नहीं दी गई है। पुलिस रोहन के बदलते बयानों पर भी सवाल उठा रही है। वहीं दिशा के पैरेंट्स ने भी अपने बयान में कहा है कि घटना की जांच की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/disha-salian-death-case-news-and-updates-lots-of-liquor-bottle-and-other-substantial-toxin-materials-were-found-from-disha-roo-127395037.html