मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मुकेश खन्ना ने शेयर किए अपनी 60 फिल्मों के कोलाज, पोस्ट में लिखा- मैं करोड़ों कमाने के लिए रोल नहीं करता

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट हुए शो महाभारत और शक्तिमान के एक्टर मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए ट्रोल हो गए। एक यूजर नेउन्हें पितामह और शक्तिमान के हैंगओवर से बाहर आने की सलाह दे डाली। जिसकेजवाब में मुकेश ने इंस्टाग्राम परअपनी 60 फिल्मों के कोलाज शेयर किए हैं।ज्यादा काम न करने की वजह बताते हुए कहतेहैं -मैं करोड़ों कमाने के लिए रोल नहीं करता।

शेयर की एक अमरीश पुरी के चौथे की घटना

मुकेश खन्ना ने इस पोस्ट में अमरीश पुरी के निधन के बाद के एक वाकये का जिक्र किया है। वे लिखते हैं-एक घटना बताऊं तो आपको मेरी बात पूरी तरह से समझ आ जाएगी। अमरीश जी के चौथे में हम सब शांत बैठे थे। मेरे सेक्रेटेरी ने मुझे धीरे से कहा प्रेस में एक नोट डाल दो कि अमरीशजी का रिप्लेस्मेंट आप हो। मैंने हैरान हो कर कहा अभी चार दिन भी नहीं हुए उनकी डेथ को और आप ऐसी घटिया बात बोल रहे हो। अमरीशजी ग्रेट एक्टर थे। मैं उनकी बराबरी नहीं कर सकता। 90 प्रतिशत से ज़्यादा उनके निभाए किरदार निगेटिव थे। जो मैं 100 प्रतिशत नहीं कर सकता।

इसलिए नहीं मांगते काम मुकेश

वे लिखते हैं-मैं इस लिए काम नहीं मांगता क्योंकि देने वाले जब देंगे तो मुझे रोल करना पड़ेगा चाहे वो निगेटिव हो या पॉजिटिव। क्योंकि आपने मांगा था। हाथ आपने फैलाया था। मैं करोड़ों कमाने के लिए रोल नहीं करता। मैं दूसरों के लिए नहीं अपने लिए रोल करता हूं। मैं वो रोल करता हूं जो मेरे अंदर से निकलता है। इसलिए शायद अच्छा करता हूं। मैं अंत में उस महाशय से कहना चाहूंगा कि सच है मैं फ़िल्मों में कम दिखता हूं। लेकिन जब दिखता हूं, तो सचमुच दिखता हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh Khanna shared his 60 films collage and write in the post - I do not do acting to earn money


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/mukesh-khanna-shared-his-60-films-collage-and-write-in-the-post-i-do-not-do-acting-to-earn-money-127384513.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना