मॉडल स्कूल आसींद के 5 छात्रों का NMMS छात्रवृत्ति में चयन
आसींद उपखंड क्षेत्र का एकमात्र सीबीएसई से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम का सरकारी स्कूल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आसींद के प्रधानाचार्य डॉ तुलसीराम कुमावत ने हमारे संवाददाता टीकम चंद सोनी को बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS)परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। जिसमें स्थानीय विद्यालय के 5 विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन हुआ। इस परीक्षा में शाला से 17 विद्यार्थी शामिल हुए थे। अब इन विद्यार्थियों को आगामी 4 वर्षों तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा 1000/- रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। चयनित विद्यार्थी प्रियंका कुमावत, अनीता कुम्हार, पूजा कुमावत, किशन कुम्हार तथा प्रियंका कुमावत (द्वितीय) है। इस परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कक्षा 8 के अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।