करण जौहर ने किया लॉकडाउन विद द जौहर्स सीरीज का बाइंड अप, शेयर किए थे बच्चों के 45 मजेदार वीडियो
फिल्म मेकर करण जौहर ने पिछले 75 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर एक सीरीज चलाई थी- लॉकडाउन विद द जौहर्स। जिसमें उन्होंने अपने बच्चों यश और रूही के मजेदार वीडियोजशेयर किए थे। अब जबकि देश अनलॉक फेज वन में आ गया है तो करण ने भी इस सीरीज का बाइंड अप कर दिया है।
क्लोसेट में किया शूट
आखिरी वीडियो बनाने बैकग्राउंड के तौर पर करण ने अपने क्लोसेट को ही चुना, जहां से उन्होंने इस सीरीज की शुरुआत की थी। इस पूरी सीरीज में बच्चों ने करण का कई बार मजाक भी उड़ाया था। हालांकि करण के इन वीडियोज को उनके फॉलोअर्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने बेहद पसंद किया था। वीडियो पोस्ट करते हुए करण लिखते हैं- ये हमारा फाइनल गुडबाय, लॉकडाउन विद द जौहर्स।
कार्तिक ने कहा- मुझे अडॉप्ट कर लो
इस वीडियो पर कार्तिक आर्यन ने भी एक मजेदार कमेंट किया है। वे करण के सिग्नेचर वर्ड टूडल्स को बोलते हुए कह रहे हैं- मैं बोलता हूं टूडल्स, अडॉप्ट कर लो मुझे। करण ने पूरे लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चों और मां के साथ करीब 45 वीडियो बनाए थे। जिसमें उनके बच्चों की मस्ती और टैलेंट भी दिखा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/karan-johar-bind-up-lockdown-with-the-johars-series-after-sharing-45-funny-videos-of-kids-so-far-127387809.html