मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जैकी श्रॉफ ने पत्नी आयशा को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, लिखा-ऊपरवाले की मेहरबानी, 43 साल नॉट आउट

जैकी श्रॉफ के लिए 5 जून का दिन डबल सेलिब्रेशन का मौका लेकर आता है। इस दिन उनकी वाइफ आयशा श्रॉफ का जन्मदिन होता है। साथ ही दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी भी होती है। जैकी और आयशा की शादी को 33 साल पूरे हो गए हैं।

इस मौके पर जैकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह आयशा के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ऊपरवाले की मेहरबानी, 43 साल नॉट आउट। जैकी और आयशा की शादी को भले ही 33 साल हुए हैं लेकिन दोनों का रिश्ता 43 साल पुराना है। इसलिए जैकी ने कैप्शन में 43 सालों का जिक्र किया है।

बेटी ने भी दी बधाई: बेटी कृष्णा ने बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने आयशा के साथ तस्वीर में लिखा, खूबसूरत मां, बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन की बधाई। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी आयशा को विश करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ-डे माय ब्यूटी। टाइगर ने लिखा, आपके जन्म के लिए भगवान को धन्यवाद। आप हमेशा खुश रहें मां।

कृष्णा श्रॉफ और दिशा पाटनी की इंस्टाग्राम स्टोरी

1987 में हुई थी जैकी-आयशा की शादी: जैकी और आयशा 5 जून, 1987 को शादी के बंधन में बंधे थे। जैकी ने आयशा को पहली बार तब देखा था जब वह 13 साल की थीं। आयशा सड़क किनारे खड़ी थीं और जैकी उन्हें देखते ही दिल बैठे थे। उन्होंने आयशा से नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उनकी मदद की। उस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से इस तरह प्रभावित हुए थे कि ये रिश्ता जल्द प्रेम में बदल गया।

हालांकि, जैकी पहले से ही किसी के प्रेम में थे। जिस समय वे आयशा से मिले, उस समय उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थी। उसके आने के बाद जैकी उससे शादी करने वाले थे। लेकिन आयशा ने उनकी गर्लफ्रेंड को लेटर लिखकर सब सच बता दिया।इसके बाद जैकी-आयशा ने शादी कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jackie Shroff wishes wife Ayesha Shroff in the most unique way on their wedding anniversary


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/jackie-shroff-wishes-wife-ayesha-shroff-in-the-most-unique-way-on-their-wedding-anniversary-127377291.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना